मुजफ्फरनगर

बहन ने भार्इ के सामने किया यह काम तो उसने मार दी गोली

अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर
2 min read
DEMO PIC
बहन ने भार्इ के सामने किया यह काम तो उसने मार दी गोली

शामली।भार्इ-बहन के रिश्ते में जहां भार्इ बहन की सुरक्षा का जिम्मा लेता है।वहीं एक कलयुगी भार्इ ने बहन के एक एेसा कदम उठाने पर उसे गोली मार दी। जिसके बाद इलाके में जानकारी लगते ही सनसनी फैल गर्इ।इससे महिला की हालत गंभीर बनी हुर्इ है।गंभीर हालत में घायल को मेरठ के हायर सेंटर में भर्ती कराया गया।जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है।वहीं पुलिस ने महिला के भार्इ को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-बंद मकान में मिला युवक का शव पड़ोसियों को एेसे लगा पता

बहन ने उठा लिया था यह काम

दरअसल यह पूरा मामला जनपद शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव रामडा का हैं।यहां गांव की ही एक महिला ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ विवाह रचा लिया था।हालांकि इस बात को लेकर के परिजन नाखुश थे।वह महिला को समझा रहे थे।लेकिन परिवार वालों की बात मानने से महिला ने साफ इनकार कर दिया था। इससे महिला से परिवार के लोग नाराज होने के साथ ही उसके भार्इ ने भी बात करना बंद कर दिया था। भार्इ ने बहन को इसका हरजाना भरने की भी बात कही थी।

रास्ते में ही बहन को मार दी गोली, हालत गंभीर

गुरुवार सुबह महिला घर से खेत की ओर जा रही थी। तभी बीच रास्ते में उसी के भाई ने उसकी गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया।लेकिन गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गर्इ। वहीं आरोपी भार्इ मौके से फरार हो गया।लोगों ने गंभीर हालत में महिला को कैराना हॉस्पिटल में भर्ती कराया।जहां से चिकित्सकों ने हालत को नाजुक देखते हुए मेरठ सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है।वहीं पुलिस ने घायल महिला के भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
04 Oct 2018 05:44 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी