गाजियाबाद।गाजियाबाद के एक बंद मकान से बुधवार को अचानक तेज बदबू आने लगी। इस पर पड़ोसियों ने एक-दूसरे से पता किया। लेकिन कुछ पता न लगने पर इसी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश की तो एक बंद मकान से बदबू महसूस की। जिसके बाद पुलिस ने बाहर से ताला तोड़कर देखा तो पुलिस अधिकारी दंग रह गये। घर के अंदर लहूलुहान हालत में युवक का शव पड़ा मिला। जो दो से तीन दिन पुराना था। वहीं पुलिस ने तुरंत मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों की शिकायत पर मुकदम दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गर्इ।