मुजफ्फरनगर

बड़ी खबर: दिल्ली से हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 30 यात्री घायल, कई गंभीर

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एनएच-58 रथेड़ी बाईपास पर हुआ दर्दनाक हादसा
2 min read
• •
Updated: 12 May 2018, 10:12 AM IST
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. आज सुबह दिल्ली से हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती हुई पलट गई। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। हाईवे के निकट ढाबे पर मौजूद लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी और बचाव कार्य में लग गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को किसी तरह निकालकर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। इस हादसे में बस में सवार 30 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से कई की हालत को गंभीर मानते हुए डॉक्टर ने मेरठ रेफर कर दिया है।

दरअसल, मामला थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एनएच-58 रथेड़ी बाईपास का है। जहां सुबह करीब चार बजे दिल्ली से हरिद्वार जा रही सवारियों से भरी एक बस अचानक दिल डिवाइडर से टकराती हुई हाईवे पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। वहीं पास ही एक ढाबे पर काम करने वाले लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। बस को पलटा देख उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने कई की हालत को गंभीर मानते हुए मेरठ रेफर कर दिया। वहीं कई यात्रियों को जिला चिकित्सालय में ही इलाज चल रहा है। जबकि कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

घटना के पीछे की मुख्य वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। हालांकि ड्राइवर और बस हेल्पर का अभी कोई पता नहीं चल सका है। बस पलटने से एनएच-58 पूरी तरह जाम हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाने के बाद बस को हाईवे से हटाकर किसी तरह जाम को खुलवाया। बताया जा रहा है कि बस में 50 यात्री सवार थे, जिनमें 30 घायल हो गए। गनीमत ये रही कि इस दुर्घटना में किसी यात्री की जान नहीं गई।

Published on: