1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पतंजलि की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान

आचार्य बालकृष्ण का पीए बताकर लोगों से लाखों ठगने वाले दो गिरफ्तार, तीन फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 May 2018, 9:58 AM IST

Patanjali

नोएडा. योगगुरु स्वामी रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आचार्य बालकृष्ण का पीए बताकर लोगों को कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो लोगों को नोएडा साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। नोएडा साइबर सेल को इस मामले में 3 आरोपियों की तलाश है।

यह भी पढ़ें— सर्इदा खातून की इस बहादुरी को सलाम, जिससे डर गया था वन विभाग उसने पलक झपकते ही कर दिखाया यह काम

बता दें कि पुलिस ने अनूप कुमार वर्मा व समीर शर्मा नोएडा साइबर सेल ने ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूरजपुर मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी दादरी निशांक शर्मा ने बताया कि अनूप अपने आपको आचार्य बालकृष्ण का पीए बताकर लोगों से ठगी करता था। पतंजलि डिस्ट्रीब्यूटर डॉट ऑर्ग वेबसाइट चलाने वाले लोगों ने नोएडा और गाजियाबाद में पतंजलि की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के लिए सेक्टर-55 में रहने वाले राजेंद्र कुमार वर्मा से 10 लाख रुपए ले लिए थे। जब इन लोगों द्वारा 6 लाख रुपए की मांग की गई तो राजेंद्र कुमार को शक हुआ और उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट थाना सेक्टर—20 में दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें— मेरठ के नीरव मोदी का एक आैर लेनदार सामने आया, इसकी चेतावनी ने सबके उड़ा दिए होश

राजेंद्र कुमार वर्मा ने थाना सेक्टर—20 में दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा था कि वेबसाइट पतंजलि डिस्ट्रीब्यूटर डॉट ऑर्ग के माध्यम से उन्होंने पतंजलि उत्पादों की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए आवेदन किया था। घटना की जांच नोएडा साइबर सेल को सौंपी गई। गुरुवार को साइबर सेल ने इस मामले में अनूप कुमार वर्मा व समीर शर्मा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस को रोशन, विकास व वीरू की तलाश है। तीनों फरार हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को यह पता चला है कि इन लोगों ने दर्जनों लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

देखें वीडियो— बरौला सब्जी मंडी में पीट—पीटकर एक को मार डाला, हंगामा