1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ के नीरव मोदी का एक आैर लेनदार सामने आया, इसकी चेतावनी ने सबके उड़ा दिए होश

15 दिन में अगर कर्ज नहीं चुकाया तो कर देगा संपत्ति बेचने के सारे रास्ते बंद  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 May 2018, 8:19 AM IST

meerut

मेरठ। मेरठ का नीरव मोदी होटल 'हारमनी इन' का मालिक हिमांशु पुरी किस-किस का कर्ज लेकर परिवार समेत फरार हुआ है, यह अब तक सामने आ रहा है। हिमांशु पुरी पर करीब 100 करोड़ रुपये का कर्ज बताया गया है। अभी तक इस नए लेनदार पर किसी की नजर ही नहीं पड़ी थी, लेकिन अब इतना तय हो गया है कि यदि इस लेनदार का कर्ज नहीं चुकाया गया, तो खरीद-फरोख्त की सारी प्रक्रियाएं ठप हो जाएंगी। इस लेनदार ने 15 दिन में उसका भुगतान देने का निर्देश दिया है। साथ ही जल्दी ही वह अपना नोटिस गढ़ रोड स्थित होटल 'हारमनी इन' आैर होटल मालिक के शास्त्रीनगर एच ब्लाॅक में कोठी पर चस्पा करने जा रहा है। दोनों स्थानों पर ताले लटके हुए हैं।15 दिन में इस नए लेनदार का कर्ज नहीं चुकाया गया तो वह आरसी जारी करके अपनी वसूली कर लेगा। इससे पहले होटल मालिक हिमांशु पुरी पर रिलायंस कैपिटल के करीब 25 लाख, कर्इ बैंकों के लोन आैर 50 से ज्यादा व्यापारियों का कर्ज की बात ही सामने आ रही थी।

यह भी पढ़ेंः भाजपा विधायक पर वोटों की खरीद-फरोख्त के आरोप, ग्रामीण अब करेंगे इस पर महापंचायत

यह भी पढ़ेंः 'सीना की शेरनी' के इस कारनामे ने वन विभाग की बोलती बंद कर दी, जरूर पढ़िए यह रोचक कहानी...

नया लेनदार नगर निगम का कर्ज 15 लाख

नगर निगम ने होटल मालिक हिमांशु पुरी पर अपना 15.49 लाख रुपये का बकाया बताया है। इस संबंध में नोटिस भी तैयार करवा लिया है। इसमें होटल भवन पर 2016-17 आैर 2017-18 का भवन कर पैसा बकाया बताया है। नगर निगम की आेर से कहा गया है कि 15 दिन में कर्जदार पैसा नहीं देता है तो आरसी जारी होगी आैर भवन कर की वसूली नहीं तक होटल की संपत्ति नहीं बेची जाए। यदि कोर्इ बिना नोटिस की जानकारी लिए इसे खरीदता है तो भवन कर की जिम्मेदारी होटल लेने वाले नए खरीदार की होगी।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस कालेज को मिली एेसी धरोहर, जो आपने न तो सुनी आैर न ही देखी होगी

खुशखबरीः ग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राआें को मिली राहत, इतना कोटा तय हुआ

नए अड़ंगे से सभी में बेचैनी

होटल हारमनी इन के मालिक हिमांशु पुरी छह मार्च को परिवार समेत बगैर किसी को कुछ बताए गायब हो गया था। पहले कोठी पर नौकर था आैर चलते होटल में स्टाफ। मालिक के गायब होने के बाद अब दोनों जगह ताले लटके हुए हैं। लेनदार कंपनी रिलायंस कैपिटल ने पिछले दिनों अपने दिल्ली स्थित आॅफिस में दोनों सम्पत्तियों की नीलामी प्रक्रिया भी सम्पन्न करा दी थी। इसमें घोटाले की शिकायत पर कंपनी का मुख्यालय जांच करवा रहा है। पिछले साल तक वेस्ट यूपी के बेहतरीन होटलों में शुमार होटल 'हारमनी इन' लगातार घाटे में जा रहा था, यह स्थिति यहां तक पहुंच गर्इ।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश