मुजफ्फरनगर

By election : बिना अनुमति चुनावी सभा करने पर पूर्व सांसद कादिर राणा समेत 27 पर FIR

By election : मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में चुनावी सभा चल रही थी। पुलिस का कहना है कि इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया और जब अनुमति दिखाने के लिए कहा गया तो कोई अनुमति नहीं दिखाए पाए।
less than 1 minute read
By Election
पूर्व सांसद कादिर राणा की फाइल फोटो

By election : मीरापुर उप चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मामले में पूर्व सांसद कादिर राणा समेत 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पूर्व सांसद पर बिना अनुमति के चुनावी सभा करने का आरोप है। इस रिपोर्ट में करीब 12 लोगों को नामजद किया गया है जबकि 20 से अधिक लोग अज्ञात हैं।

गांव फरीदपुर में चल रही थी चुनावी सभा

मीरापुर उप चुनाव में अब सभी दलों ने अपनी पूरी ताक झोंक दी है। सभी दल कस्बों से लेकर अलग-अलग गांवों में जाकर चुनावी सभा कर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व सांसद कादिर राणा सोमवार को बिना अनुमति के गांव फरीदपुर में चुनावी सभा कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इस सूचना पर रामराज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार सड़क पर गाड़ियां खड़ी करके गांव में ही राजपाल के घर पर सभा चल रही थी। गाड़ियों के सड़क पर खड़ी करने से रास्ता अवरुद्ध हो गया था। पुलिस टीम के अनुसार जब उन्होंने मौके पर जाकर चुनावी सभा की अनुमति दिखाने के लिए कहा तो कोई भी आयोजक चुनावी सभा संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाया।

12 लोगों को किया गया नामजद

पुलिस क्षेत्राधिकारी यतेंद्र नागर ने पूछने पर बताया कि इस मामले में रामराज थाने में FIR दर्ज कराई गई है। पूर्व सांसद कादिर राणा के अलावा प्रेमपाल, राजपाल और कासिम समेत 12 लोगों को नामजद कराया गया है। इनके अलावा 20 अज्ञात लोगों पर भी आरोप लगाए गए हैं। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All
कांवड़ यात्रा से पहले बवाल! मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, VIDEO वायरल”

6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप