
Assam by-election
Rampur News Today: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत तीन लाख से ज्यादा को सदस्य बनाया गया है, जबकि सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत 830 सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं। यह अभियान भी पूरा हो गया है। अब संगठन का चुनाव होगा। इसकी शुरुआत सबसे पहले मंडल अध्यक्ष के चुनाव से होगी।
रामपुर में भाजपा के संगठन में 20 मंडल है। हर विधानसभा में चार मंडल हैं। सभी में मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा, सदस्यता प्रमुख अशोक बिश्नोई, सदस्यता सत्यापन अधिकारी (बिजनौर के पूर्व जिला अध्यक्ष) सुभाष वाल्मीकि, सह सत्यापन अधिकारी दिनेश शर्मा और जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पांडे की मौजूदगी में रामपुर जिले की सक्रिय सदस्यता की सूची कार्यालय पर लगाई गई।
रामपुर जिले में 830 सक्रिय सदस्य बने हैं। आने वाले संगठन के चुनाव में वही मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष का पर्चा भरेंगे जो की सक्रिय सदस्य होंगे। संगठन के चुनाव को देखते हुए जल्द ही सभी मंडलों में चुनाव अधिकारी लगाए जाएंगे और पर्चा भरने की प्रक्रिया आरंभ होगी।
Updated on:
06 Nov 2024 07:17 am
Published on:
06 Nov 2024 07:17 am
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
