मुजफ्फरनगर

By Election : मीरापुर उप चुनाव में एआईएमआईएम प्रत्याशी के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया

By Election : AIMIM के मीरापुर प्रत्याशी के साथ खींचा-तानी और पुलिस जीप में बैठाने का वीडियो वायरल
2 min read
AIMIM
AIMIM प्रत्याशी को हिरासत में लेकर जीप में बैठाती पुलिस

By Election : मीरापुर उप चुनाव में चल रहे मतदान के बीच पुलिस ने एआईएमआईएम प्रत्याशी अरशद राणा के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अरशद राणा ने पुलिसकर्मियों पर बेटे के साथ अभद्रता करने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अरशद राणा बोले चुनाव आयोग से करुंगा शिकायत

पुलिस टीम ने अरशद राणा के बेटे को ककरौली से हिरासत में लिया है। आरोप है कि वो मोबाइल फोन लेकर बूथ के पास जा रहे थे। उधर अरशद राणा का कहना है कि उनका बेटे का कोई दोष नहीं है। पुलिस ने जानबूझकर उनके बेटे को जीप में बैठा लिया। इस दौरान काफी धक्का-मुक्की भी हुई। अरशद राणा अपने बेटे को बचाते हुए दिखाई दिए लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनके बेटे को जीप में बैठा लिया। अरशद राणा ने आरोप लगाया है कि वह चुनाव आयोग से इस पूरे मामले की शिकायत करेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

अरशद राणा के बेटे के साथ पुलिस की खींचा-तानी और उसके जीप में बैठाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी के साथ अरशद राणा का एक दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो पुलिसकर्मियों पर आरोप लगा रहे हैं। कहते हुए दिखाई पड़ रहे हैं कि उनके बेटे को पुलिसकर्मियों ने थप्पड़ मारा। अरशद राणा पुलिस क्षेत्राधिकारी की गाड़ी रुकवाई और उनसे पूरे मामले की शिकायत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस गलत व्यवहार कर रही है जानबूझकर उनके बेटे को रोका गया और उसे थप्पड़ मारा गया। यह अलग बात है कि थप्पड़ मारने का आरोपी की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Updated on:
20 Nov 2024 03:10 pm
Published on:
20 Nov 2024 03:09 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी