3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP By Election 2024: अखिलेश यादव ने किया चीफ इलेक्शन कमिश्नर को फोन, शिकायत पर पुलिस अधिकारी सस्पेंड 

UP By Election 2024: अखिलेश यादव की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है, शिकायत के बाद कानपुर के दो दरोगा अरुण सिंह और राकेश सस्पेंड कर दिया। इन दोनों पुलिस अधिकारी पर मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करने का आरोप था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 20 Nov 2024, 3:14 PM IST

आज यूपी के 9 सीटों पर वोटिंग चल रही है। समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव की तरफ से उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की वोटिंग के दौरान गड़बड़ी के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। चुनाव आयोग यूपी के कुछ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन पुलिस अधिकारियों पर आरोप थे कि इन्होंने वोट डालने जा रहे मतदाताओं के वोटर कार्ड चेक किए और उन्हें वोट डालने से रोका। चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी की शिकायत पर यूपी के पुलिस अधिकारियों को पहले ही आदेश दे रखा था कि वो वोटरों के आईडी कार्ड चेक नहीं करेंगे।  वैसे भी ये अधिकार चुनाव प्रक्रिया में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों का होता है, न कि पुलिस अधिकारियों या जवानों का।

सात पुलिस वाले हुए सस्पेंड 

यूपी में कुल सात पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए हैं, चुनावी गाइडलाइन ना मानने के आरोप में कानपुर के सीसामऊ के बाद अब मुरादाबाद के कुंदरकी में भी चुनाव आयोग ने दो पुलिस सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर चुनाव के दौरान गाइडलाइन नहीं मानने का आरोप लगा है। हमीरपुर में भी सिपाही को ड्यूटी से हटाया गया है। इस तरह यूपी में कुल सात पुलिसवाले सस्पेंड किए गए हैं। इसमें मुरादाबाद में तीन, मुजफ्फरनगर के दो और कानपुर के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश दोपहर 1 बजे तक पड़े इतने वोट, जाने कौन सा क्षेत्र रहा आगे और कौन पीछे


शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो चुनाव

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने CEO UP और सभी जिला चुनाव अधिकारी (DEOs)/रिटर्निंग अधिकारी (ROs) को सख्त निर्देश दिया है कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से सुनिश्चित करें। सभी शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करें। इसके साथ ही की गई कार्रवाई को सोशल मीडिया के जरिये भी शिकायतकर्ता को भी टैग कर सूचित करें। आयोग ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी योग्य मतदाता को मतदान से न रोका जाए। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार का पक्षपाती रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत मिलने पर फौरन जांच पड़ताल होगी। कोई भी दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव वाले सभी 9 जिलों में तैनात पुलिस और सामान्य पर्यवेक्षकों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे कड़ी नजर रखें। यह सुनिश्चित करें कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हो।