3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP By Election 2024 Live: उत्तर प्रदेश दोपहर 1 बजे तक पड़े इतने वोट, जाने कौन सा क्षेत्र रहा आगे और कौन पीछे 

UP By Election 2024 Live: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर कहीं मतदाताओं में उत्साह नजर आया तो कहीं वोटर सुस्त दिखें।  आइये बताते हैं 1 बजे तक कहां कितने प्रतिशत वोटिंग हुई। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 20 Nov 2024, 2:10 PM IST

UP By Election 2024

UP By Election 2024

UP By Election 2024 Live Updates: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर 9 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। प्रदेश में कहीं मतदाता सुस्त दिखें तो कहीं मतदाताओं में भारी उत्त्साह नजर आया। ऐसे में कई जगह से मतदाताओं और पुलिस के अनबन भी हुई। दोपहर 1 बजे तक कुंदरकी और सबसे कम गाजियाबाद में मतदान हुआ है।

UP By Election 2024 Voting Live Updates: दोपहर 1 बजे कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग ? 

गाजियाबाद में 20.90 %, सीसामऊ में 28.50%, मझवां में 31.68%, मीरापुर में 36.77%, खैर में 28.80%, फूलपुर में 26.67%, कुंदरकी में 41.01%, करहल में 32.29% और कटेहरी में 32.29% मतदान हुआ है। बता दें कि दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा कुंदरकी और सबसे कम गाजियाबाद में मतदान हुआ है।

11 बजे तक के आंकड़े 

मीरापुर विधानसभा सीट पर सुबह 11:00 बजे तक 26. 18% मतदान हुआ। कुंदरकी विधानसभा सीट पर 28.54% मतदान हुआ। कटेहरी में 11 बजे तक 24.27% मतदान हुआ। उपचुनाव के हॉट सीट करहल में 11 बजे तक 20.2 प्रतिशत मतदान।

यह भी पढ़ें: UP By Election 2024 Live: कहीं बंपर हुई वोटिंग तो कहीं सुस्त दिखे मतदाता, जानें कहां कितनी प्रतिशत वोटिंग

सपा ने किया बड़ा दावा 

उत्तर प्रदेश उपचुनाव पर समाजवादी पार्टी नेता रामगोपाल यादव ने कहा, “ईमानदारी से भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बंटवारे की नीतियों के चलते सभी लोग दुखी हैं। अशांति में नुकसान सभी का होता है। रुझान समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। लगभग सभी सीटें हम जीतेंगे। महाराष्ट्र और झारखंड में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।”

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश