3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP By Election 2024 Live: कहीं बंपर हुई वोटिंग तो कहीं सुस्त दिखे मतदाता, जानें कहां कितनी प्रतिशत वोटिंग

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर कहीं मतदाताओं में उत्साह नजर आया तो कहीं वोटर सुस्त दिखें।  बताते हैं कहां कितने प्रतिशत वोटिंग हुई। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 20 Nov 2024, 12:42 PM IST

UP By Election 2024

UP By Election 2024

UP By Election 2024 Live Updates: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर 9 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। प्रदेश में कहीं मतदाता सुस्त दिखें तो कहीं मतदाताओं में भारी उत्त्साह नजर आया। ऐसे में कई जगह से मतदाताओं और पुलिस के अनबन भी हुई।

UP By Election 2024 Voting Live Updates: सीसामऊ में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग ?

कानपुर के सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11:00 बजे तक मतदान प्रतिशत 15.91% तक पहुंच गया, जो मतदान के शुरुआती घंटों में मध्यम भागीदारी का संकेत देता है।

UP By Election 2024 Voting Live: कहां कितनी हुई वोटिंग ?

मीरापुर विधानसभा सीट पर सुबह 11:00 बजे तक 26. 18% मतदान हुआ। कुंदरकी विधानसभा सीट पर 28.54% मतदान हुआ। कटेहरी में 11 बजे तक 24.27% मतदान हुआ। उपचुनाव के हॉट सीट करहल में 11 बजे तक 20.2 प्रतिशत मतदान।

यह भी पढ़ें: UP By Election 2024 Live Updates: तेज प्रताप यादव ने मंदिर में मत्था टेका, भाजपा पर लगाए दोहरे व्यवहार के आरोप

कई बूथों पर हो रहा बवाल

उपचुनाव में वोटिंग के दौरान कई बूथों पर वोटरों और पुलिस के बीच अनबन हो रही है। वोटर पुलिस पर वोट देने से रोकने का आरोप लगा रहे हैं। मुज़फ्फरनगर के मीरापुर में मतदान के दौरान भारी हंगामा हो गया। किथोड़ा में बूथ संख्या 178, 179 के वोटरों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें वोट डालने से रोक रही है।