3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP By Election 2024 Live Updates: तेज प्रताप यादव ने मंदिर में मत्था टेका, भाजपा पर लगाए दोहरे व्यवहार के आरोप 

UP By Election 2024 Voting Live Updates: मैनपुरी के करहल विधान सभा सीट के सपा प्रत्याशी और अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव ने वोटिंग के दिन मंदिर में पूजा-अर्चना की। तेज प्रताप यादव ने क्या कहा आइये बताते हैं। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 20 Nov 2024, 11:52 AM IST

UP By Election 2024

UP By Election 2024

Karhal UP By Election 2024 Live Updates: उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। ऐसे में मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने मंदिर में मत्था टेक भगवान का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बातचीत में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।

तेज प्रताप यादव ने क्या कहा ? 

करहल से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिस तरह से बीजेपी सरकार के कार्यकाल में लोगों को परेशान किया गया और सभी विकास परियोजनाओं को रोक दिया गया। मुझे उम्मीद है कि यहां की जनता समाजवादी पार्टी का समर्थन करेगी। जहां भी पुलिस बेवजह लोगों को परेशान कर रही है, हमने सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराई है। हमें उम्मीद है कि आज निष्पक्ष मतदान होगा और लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा।

हॉट सीट बना करहल 

करहल विधानसभा सीट पर सपा, भाजपा और बसपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों भी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है। सपा से तेज प्रताप यादव हैं तो वहीं भाजपा से उनके फूफा अनुजेश यादव चुनावी मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें: UP By Election 2024: हमारा देश संविधान से चलता है, इस तरीके से तो देश का काम…मीरापुर में वोटरों ने काटा बवाल, देखें वीडियो

कई बूथों पर हो रहा बवाल 

उपचुनाव में वोटिंग के दौरान कई बूथों पर वोटरों और पुलिस के बीच अनबन हो रही है। वोटर पुलिस पर वोट देने से रोकने का आरोप लगा रहे हैं। मुज़फ्फरनगर के मीरापुर में मतदान के दौरान भारी हंगामा हो गया। किथोड़ा में बूथ संख्या 178, 179  के वोटरों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें वोट डालने से रोक रही है।