3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP By Election 2024: सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा दावा, भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने बड़ा दावा किया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने क्या कहा आइये बताते हैं। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 20 Nov 2024, 10:57 AM IST

UP By Election 2024

Samajwadi Party General Secretary Prof. Ramgopal Yadav

UP By Election 2024: समाजवादी पार्टी के महासचिव और राज्य सभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने बड़ा दावा किया है। प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा एक भी सीट नहीं जीत पाएगी।

रामगोपाल यादव ने क्या कहा ? 

उत्तर प्रदेश उपचुनाव पर समाजवादी पार्टी नेता रामगोपाल यादव ने कहा, "ईमानदारी से भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बंटवारे की नीतियों के चलते सभी लोग दुखी हैं। अशांति में नुकसान सभी का होता है। रुझान समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। लगभग सभी सीटें हम जीतेंगे। महाराष्ट्र और झारखंड में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।”

उत्तर प्रदेश के नौ सीटों पर हो रहे हैं मतदान 

मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुन्दरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर सुरक्षित (अलीगढ़), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अम्बेडकरनगर) और मझवां (मिर्जापुर) सीट पर मतदान शुरू हो गया है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

यह भी पढ़ें: UP By Election 2024: नौ सीटों पर शुरू हुआ मतदान, गाजियाबाद में सबसे ज्यादा उम्मीदवार