मुजफ्फरनगर

अमेरिकी युवती से शख्स ने की छेड़छाड़, अब मिली इतनी बड़ी सजा, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

चार साल पहले विदेशी महिला के साथ किया था एेसा काम

2 min read
DEMO PIC
अमेरिकी युवती से शख्स ने की छेड़छाड़, अब मिली इतनी बड़ी सजा, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

मुजफ्फरनगर।भारतीय संस्कृति में अतिथी देवों भव महमान को भगवान की संज्ञा दी गर्इ है।इसके लिए सरकार से लेकर तमाम सामाजिक संगठन कैब ड्राइवरों से लेकर देशवासियों को भारत में घुमने आने वाले मेहमानों का आदर सतकार सिखाते है, लेकिन एक शख्स ने एेसी ही एक कैब ड्राइवर ने भारत भ्रमण पर आर्इ अमेरिकी महिला के साथ छेड़छाड़ की।चार साल बाद गुरुवार को कोर्ट ने कैब ड्राइवर ने एेसी बड़ी सजा सुनार्इ। जिसे सुनकर सभी लोग सन्न रह गये।वहीं माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी समय सिंह को पुलिस कस्टडी में सौप कर जेल भेज दिया है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-मुजफ्फरनगर पहुंचे शिवपाल यादव ने कर दिया बड़ा खुलासा

यह था मामला अब सुनार्इ गर्इ सजा

दरअसल इस मामले में सरकारी वकील संदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मई 2014 को अमेरिका से एक 20 वर्षीय युवती दिल्ली आई थी। उसने दिल्ली से ऋषिकेश जाने के लिए एक टूरिस्ट टैक्सी किराये पर बुक की थी। दिल्ली से निकलने के एक डेढ़ घंटे बाद ही टैक्सी चालक समय सिंह ने विदेशी युवती से टैक्सी में छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी थी। रात्रि 12 बजे के आसपास टैक्सी चालक समय सिंह द्वारा मुज़फ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहे पर टैक्सी को एक ढाबे पर रोका गया। जिसके बाद युवती ने खुद को असुरक्षित समझते हुए टैक्सी से छलांग लगा दी और चिल्लाना शुरू कर दिया। उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था ।

सजा सुनकर हैरान रह गये लोग

इस मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा 354 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी टैक्सी चालक समय सिंह को जेल भेज दिया था। तभी से ये मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था।गुरुवार को एसीजेएम प्रथम की कोर्ट के जज शैलेन्द्र सिंह ने आरोपी समय सिंह को 5 साल का कारावास और 10 हजार रुपये का जुर्माना घोषित किया है। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी समय सिंह को पुलिस कस्टडी में सौंप कर जेल भेज दिया है।

Published on:
28 Sept 2018 11:36 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा