27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन तलाक पीड़िता पर हुआ था एसिड अटैक, पुलिस ने जब की जांच तो हुआ चाैंकाने वाला खुलासा

पहले पति पर कार्रवार्इ के लिए पत्नी ने माता-पिता संग रची थी साजिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 27 Sep 2018, 11:09 AM IST

bulandshahr news

तीन तलाक पीड़िता पर हुआ था एसिड अटैक, पुलिस ने जब की जांच तो हुआ चाैंकाने वाला खुलासा

बुलंदशहर।यूपी के बुलंदशहर जिले में तीन तलाक के बाद दूसरी शादी करने वाली एक महिला ने अपने पहले पति पर एसिड अटैक कराने का आरोप लगाया था।इतना ही नहीं पुलिस ने इस मामले में पति को जेल भी भेज दिया, लेकिन जब इस मामले की जांच कि तो सच सामने आने पर पुलिस अधिकारी भी चौंक गये।दरअसल इसमें सामने आया कि महिला ने अपने दूसरे पति, मां-बाप आैर एक वकील के साथ मिलकर साजिश रची थी।हालांकि अब जांच के बाद महिला खुद अपने जाल में फंस गर्इ।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-पहले पति को फंसाने की रची थी साजिश ,खुद पहुंच गई सलाखों के पीछे

पहले पति के खिलाफ पुलिस को दी थी यह शिकायत

दरअसल बुलंदशहर के स्वागत थाना जहांगीराबाद निवासी महिला रूबी उर्फ रूबीना ने थाना कोतवाली नगर में लिखित में एक तहरीर दी थी।इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि 25 तारीख को 7:15 बजे बुलंदशहर कचहरी पर तारीख पर आई थी।जहां पर उसके पति व ससुर द्वारा उस पर तेजाब फेंका गया है।उक्त घटना संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने महिला से बारीकी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका उसके पहले पति से विवाद चल रहा है।जिस के सिलसिले में मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।उसने बताया कि आशिक पुत्र शहीद अहमद निवासी सीलमपुर दिल्ली से उसकी शादी हुई थी।लेकिन उनमें आपस में मतभेद के चलते रिश्ता चल नहीं पाया।जिसके चलते रूबी की तरफ से 2013 में थाना जहांगीराबाद पर अपने पति और ससुराल के अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जो कि माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः पुलिस कस्टडी से फरार हुआ ये पूर्व दिग्गज विधायक, मचा हड़कंप

पति से झगड़ा होने पर कर ली थी दूसरी शादी, जांच में सामने आया एसिड अटैक का सच

महिला ने बताया था कि उसने आस मोहम्मद निवासी शाबाद जिला गाजियाबाद से दूसरा विवाह कर लिया गया था। 25 सितंबर को वह अपने दूसरे पति व माता-पिता के साथ बुलंदशहर तारीख पर आई थी। पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने सारी सच्चार्इ उगल दी। उसने बताया कि वकील के कहने पर उसने अपने पहले पति पर एसिड अटैक की फर्जी तहरीर देकर उसे फंसाने की कोशिश की थी। इस बारे में महिला के दूसरे पति का कहना है कि उसे सिर्फ इतनी जानकारी है कि उसकी पहले कहीं शादी हुई थी और उस संदर्भ में दहेज का मुकदमा लिखा हुआ था। जिसकी वजह से वह अपनी पत्नी के साथ चला आया। इस पूरे मामले पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहले पति पर फर्जी तरिके से लगने वाले आरोपों को जांच के बाद संदिग्ध पाया और फर्जी एसिड अटैक की पीड़ित बनने चली महिला अब को उसके दूसरे पति के साथ सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि महिला द्वारा जो तहरीर दी गयी थी। वो जांच में फर्जी पाई गई है। षड्यंत्र में शामिल सभी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा पंजिकृत कर जेल भेजने की कार्रवार्इ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग