मुजफ्फरनगर

Arun Jaitley के निधन का समाचार सुनते ही इन मंत्रियों ने निरस्त किए कार्यक्रम, दिल्ली रवाना

खास बातें- - राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुजफ्फरनगर पहुंचे पर कपिल देव अग्रवाल व विजय कश्यप का भव्य स्वागत- पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन का समाचार मिलने के बाद भाजपाइयों में शोक की लहर- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता दिल्ली रवाना
less than 1 minute read
Arun Jaitely

मुजफ्फरनगर. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitely) का आज यानी शनिवार दोपहर को निधन हो गया है। उन्‍होंने दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली है। 67 वर्षीय भाजपा नेता अरुण जेटली लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलने के बाद भाजपाइयों में शोक की लहर है। जेटली के निधन की सूचना मिलते ही तमाम मंत्रियों ने अपने कार्यक्रम भी निरस्त कर दिए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में राज्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार विधायक मुजफ्फरनगर विधानसभा सीट से विधायक कपिल देव अग्रवाल व चरथावल से विधायक विजय कश्यप मुजफ्फरनगर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय पशु पालन डेयरी एवं मत्स्य राज्यमंत्री संजीव बालियान ने दोनों मंत्रियों के स्वागत वाहन की ड्राइविंग की। यह कार्यक्रम चल ही रहा था। इसी बीच पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitely) के निधन की खबर आ गई। यह सुनते ही भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं नवनियुक्त मंत्रियों ने आनन-फानन में आगे के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए और दिल्ली रवाना हो गए।

भाजपा नेता अरुण जेटली के निधन की खबर सुनकर मुजफ्फरनगर समेत देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। इसकी सूचना मिलते ही वेस्ट यूपी के भाजपा नेता दिल्ली रवाना हो चुके हैं। जेटली के निधन पर विधायक पंकज सिंह ने कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली जी के निधन का समाचार मिला है। अरुण जी का जाना राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। आज हमने राजनीति के एक प्रखर अधिवक्ता, वक्‍ता और राजनीतिक स्तंभ को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें मोक्ष मिले व उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

Published on:
24 Aug 2019 02:26 pm