मुजफ्फरनगर

माॅर्निंग वाॅक कर रही महिला पर हार्इ-वे से उतरकर चढ़ी लग्जरी कार, कैमरे में कैद हुआ हादसे का वीडियो

सीसीटीवी फुटेज देखकर दंग रह गये लोग
1 minute read
news
माॅर्निंग वाॅक कर रही महिला पर हार्इ-वे से उतरकर चढ़ी लग्जरी कार, कैमरे में कैद हुआ हादसे वीडियो

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में माॅर्निंग वाॅक पर निकली महिला मैन सड़क के सर्विस रोड पर चलने के बावजूद हादसे का शिकार हो गर्इ। इतना ही नहीं यह वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।जिसकी फुटेज देखकर लोग भी दंग रह गये। दरअसल वीडियो में एक लग्जरी कार हार्इवे पर चलती हुर्इ अचानक बेकाबू होकर माॅर्निंग वाॅक पर निकली महिला पर पलटते हुए कार दुकान में जा घुसी।इससे महिला की मौत हो गर्इ। वहीं कर्इ लोगों के घायल हो गये। साथ ही आरोपी कार चालक फरार हो गया।

माॅर्निंग वाॅक पर निकली थी महिला, भागने पर भी नहीं बचा सकी जान

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर निवासी महिला फूलमती यहां अपने परिवार के साथ रहती थी। वह सुबह माॅर्निंग वाॅक पर जाती थी।रोज की तरह वह सुबह होने पर माॅर्निंग वाॅक पर निकली थी। इसी दौरान हार्इ-वे से गुजर रही एक तेजरफ्तार वर्ना कार अचानक पलटते हुए सर्विस रोड पर आ गर्इ। कार पलटते हुए आता देख माॅर्निंग वाॅक कर रही फूलमती ने बचने के लिए दौड़ लगार्इ। लेकिन महिला के मौके पर ही कार की चपेट में आने से मौत हो गर्इ। वहीं इसके बाद कार एक दुकान में जा घुसी। जिससे चार लोग घायल हो गये।

सीसीटीवी फुटेज देख घबरा गये लोग

अब इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आर्इ है। यह फुटेज घटनास्थल के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गर्इ। जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक तेज गति से आ रही वर्ना कार डिवाइडर पार करते हुए मॉर्निंग वॉक कर रही फूलवती को अपनी चपेट में लेकर एक दुकान में जा घुसी थी। इस मामले में एसपी सिटी ने संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवार्इ के आदेश दिये है।

Updated on:
28 Oct 2018 03:43 pm
Published on:
28 Oct 2018 03:43 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर किसान हत्याकांड: 15 साल बाद चार दोषियों को फांसी की सजा, 1.20 लाख का जुर्माना भी

कांवड़ यात्रा से पहले बवाल! मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, VIDEO वायरल”

6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा