
करवाचौथ पर ट्रैफिक पुलिस ने लगाये एेसे बोर्ड आैर पोस्टर देखकर छूट गर्इ महिला आैर पुरुषों की हंसी
मुजफ्फरनगर।हिंदू धर्म के खास त्योहार करवाचौथ पर मुजफ्फरनगर की यातायात पुलिस ने अनोखी पहल की है।जिसमे उन्होंने सड़क हादसों के दौरान लोगों की जान बचाने की महिलाओं से अपील की है। इतना ही नहीं पुलिस ने एक एेसा स्लोगन लिखा है।जिससे जागरुकता बढ़े।वहीं यह स्लोगन कुछ इस अंदाज में लिखा गया कि सभी देखकर हंसी छूट जाये।वहीं महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने जिले में पोस्टर लगवाकर इस बार करवा चौथ पर महिलाओं से एक अद्भुत अपील भी की है।
सड़क पर जगह जगह लगवाये बोर्ड
दरअसल लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हेलमेंट के ना होने की वजह से हर वर्ष सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है।इस पर लगाम लगाने के लिए मुजफ्फरनगर की यातायात पुलिस ने अनोखी पहल करते हुए।लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूक लाने के लिए यातायात पुलिस ने करवाचौथ के त्योहार का सहारा लिया है।जिसमें पुलिस ने बोर्ड आैर पोस्टर लगवाकर एक एेसा स्लाेगन लिखा है।जिसकी चर्चा शुरू हो गर्इ।शहर भर में काफ़ी मात्रा में जिले में आस पास के क्षेत्रों में लगाये गये।इन पोस्टरों में लिखा हुआ है कि इस करवाचौथ अपने पति को हेलमेट पहनाएं, पति की लंबी उम्र पाएं।
पोस्टर में लिखा कुछ एेसा स्लोगन, जिसका अर्थ बचा सकता है जीवन
ट्रैफिक पुलिस में लगे पोस्टर में लिखा है कि "बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं, कार चलाते समय सीट बेल्ट जरुर बांधें, करवाचौथ के भरोसे ना रहें।ऐसे स्लोगन लिखे पोस्टर कई स्थानों पर दिखाई दे रहे हैं। यह अपील ट्रैफिक पुलिस ने करवाचौथ पर विशेष रूप से महिलाओं से की है। मुजफ्फरनगर ट्रैफिक पुलिस की इस पहल की हर तरफ बड़े स्तर पर चर्चा व प्रशंसा होती दिख रही है। वहीं गृहणियों की माने तो पोस्टर में लिखा है कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं, कार चलाते समय सीट बेल्ट जरुर लगाए। आज करवाचौथ का त्यौहार है कुछ भी दुर्घटना हो सकती है। इतनी बड़ी ख़ुशी मातम में बदल सकती है। अगर आप अपनी ख़ुशी कायम रखना चाहते हो इन दोनों नियमो का पालन करे हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए आपकी सुरक्षा परिवार की सुरक्षा है। ये पुलिस की बहुत अच्छी पहल है। जिसकी सभी जगह सराहना की जा रही है।
Updated on:
28 Oct 2018, 12:42 PM IST
Published on:
28 Oct 2018, 12:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.