मुजफ्फरनगर

चाऊमीन को लेकर ऐसी बिगड़ी बात कि दो समुदायों में चले लाठी-डंडे

पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बुढ़ाना में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
2 min read
chowmein

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक गांव में चाउमीन खाने को लेकर दो पक्षों के बच्चों में कहासुनी हो गई। वहीं यह बात बड़ों में पहुंची तो एक पक्ष इकट्ठा होकर दूसरे पक्ष के घर पहुंचा जहां उन्होंने पथराव करते हुए लाठी-डंडों से पीट-पीटकर आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बुढ़ाना में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गांव में एक ठेले पर चाऊमीन खाने को लेकर दो बच्चों का आपस में झगड़ा हुआ। जिसके बाद बच्चों का यह झगड़ा बड़ों के बीच पहुंचा और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। मामला दो समुदाय का होने की वजह से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : मंदिर में चोरी-चोरी शादी कर रहा था जोड़ा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मच गया बवाल, देखें वीडियो-

दरअसल, मामला थाना बुढाना कोतवाली क्षेत्र के भसाना गांव का है, जहां क्रिकेट खेल कर चाऊमीन के ठेले पर पहुंचे दो अलग-अलग समुदाय के बच्चों में चाऊमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद में दोनों समुदाय के बच्चों में झड़प हो गई। इतना ही नहीं बच्चों का विवाद बड़ों के बीच पहुंच गया और दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष होने के साथ खूब लाठी डंडे चले। जिसके बाद मुस्लिम प्रधान पक्ष के लोगों ने पाल समाज के लोगों पर पत्थरबाजी की, जिसमें आधा दर्जन के करीब पाल समाज के लोग व महिलाएं घायल हो गईं।

झगड़े की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची ने मामले को शांत कराया। वहीं पुलिस ने मौके से कुछ आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही घायल महिलाओं व लोगों को बुढाना सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित पाल समाज के लोगों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी। दो समुदाय के बीच हुए इस झगड़े में पुलिस का कोई भी बड़ा अधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं है।

पीड़ित बच्चे रामभूल ने बताया कि मैं चाऊमीन खाने गया था तो वहां कुछ लड़के आए और पहले चाऊमीन लेने के लिए गाली गलौच करने लगे। जब मैंने उन्हें गाली न देने की बात कही तो उन्होंने मुझे पीटना शुरु कर दिया। इसके बाद 15-20 लड़के हमारे घर आए और लाठी डंड़ों से हमारी पिटाई की। जिसकी सूचना हमने पुलिस को दी। लेकिन पुलिस भी करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची।

Updated on:
07 Mar 2018 11:20 am
Published on:
07 Mar 2018 11:20 am
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी