मुजफ्फरनगर

VIDEO: बीजेपी के खिलाफ शिकायत, माहौल खराब करने का आरोप

गठबंधन ने लगाए बीजेपी पर गंभीर आरोप माहौल खराब करने का लगाया आरोप चुनाव आयोग से की शिकायत
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Apr 2019, 10:10 AM IST
sanjeev
VIDEO: बीजेपी के खिलाफ शिकायत, माहौल खराब करने का आरोप

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में महागठबंधन में शामिल तीनों पार्टी (रालोद,सपा और बसपा) के नेताओं ने मुज़फ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव पर्यवेक्षक से मिलकर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और कुछ पुलिस अधिकारियों की शिकायत की है। जिसमे गठबंधन के नेताओं ने पर्यवेक्षक से शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि कुछ भाजपा नेता सत्ता का फायदा उठाने का प्रयास कर रहे हैं। वंही कुछ पुलिस अधिकारी सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही शिकायत में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी बिना परमिशन के सभाएं कर रही है और हमें परमिशन मिलने में भी समस्या आ रही हैं।

मामला मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र का है जहां रालोद नेता ब्रह्म सिंह बालियान कहां कीिहमने चुनाव पर्यवेक्षक के माध्यम से चुनाव आयोग को एक शिकायती पत्र दिया है। जिसमे सत्तारूढ़ पार्टी चुनाव प्रचार के दौरान आतंक फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार संजीव बालियान की गाड़ियों की चेकिंग नहीं की जाती है और रालोद की पुलिस हमेशा चेकिंग करती है। इसके साथ ही कहा कि ये लोग दंगा भड़का कर वोट की राजनीति कर रहे हैं।

Updated on:
2 Apr 2019, 10:10 AM IST
Published on: