मुजफ्फरनगर

चुनाव के बाद फिर सांप्रदायिक हिंसा में झुलसा मुजफ्फरनगर, फायरिंग और पथराव में दर्जनों लोग हुए घायल

मुजफ्फरनगर में हिन्दू-मुस्लिम एकता पर फिरा पानी, दोनों समुदाय में फिर हुआ खूनी संघर्ष
2 min read
communal violance
चुनाव के बाद फिर सांप्रदायिक हिंसा में झुलसा मुजफ्फरनगर, फायरिंग और पथराव में दर्जनों लोग हुए घायल

मुजफ्फरनगर. पश्चिम उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की जीत को क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव के खात्मे के तौर पर और सामाजिक समरस्ता की जीत के तौर पर पेश किया गया। लेकिन यहां कुछ तत्व फिर से सामाजिक ताने-बाने को तार-तार करने कि फिराक में नजर आ रहे हैं। इसका जीता जागता नजारा उस वक्त देखने को मिला जब बच्चों के क्रिकेट खेलते समय हुए मामूली विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। देखते ही देखते दो समुदाय आमने-सामने भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव के बाद फायरिंग की घटना से इलाका दहल उठा। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की वजह से क्षेत्र में तनाव फैल गया। दोनों पक्षों में घंटो तक चले जबरदस्त पथराव में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तो पुलिस और ग्रामीणों के बीच भी झड़प हो गई, लेकिन पुलिस ने मामला शांत कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, गांव में अब भी तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

मामला फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बुढाना कोतवाली क्षेत्र के परासौली गांव का है। यहां शनिवार की शाम के समय गांव के ही दो अलग-अलग समुदाय के बच्चे रोहित कुमार पुत्र रामकरण कश्यप और आरिफ उर्फ काला पुत्र शहजाद गांव के पास भट्टे पर क्रिकेट खेलने के लिए गए थे। जहां दोनों बच्चों का क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद गांव में पहुंचा तो दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद लोगों ने बच्चों के विवाद को भूलकर एक दूसरे पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद गांव में घंटों तक जबरदस्त पथराव हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

गांव में गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची तो इस दौरान ग्रामीण और पुलिस के बीच भी झड़प हो गई, जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स के साथ दो सर्किल के सीओ और एसपी देहात अजय सहदेव ने पहुंचकर मामले को शांत किया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया गया। क्रिकेट विवाद में गंभीर रूप से घायल हुए रोहित को भी पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

Published on:
03 Jun 2018 11:19 am
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी