1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर भाजपा सांसद ने आजमा खान पर दिया ऐसा बयान कि फिर गरमाई सियासत

कैराना उपचुनाव में जारी है आरोप-प्रत्यारोप का दौर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 19 May 2018, 3:40 PM IST

SP leader Azam Khan

बड़ी खबर: मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर भाजपा सांसद ने आजमा खान पर दिया ऐसा बयान कि फिर गरमाई सियासत

शामली। कैराना उपचुनाव में भाजपा ने फिर से मुजफ्फरनगर दंगों का मुद्दा उछाल दिया है। पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व मुजफ्फरनगर के भाजपा सांसद डा. संजीव बालियान ने कहा कि 2013 में मुजफ्फरनगर दंगा कराने वाले सपा नेता आजम खान हैं। बालियान आरोप लगाया कि सपा-रालोद गठबंधन ने दंगा कराने वाले आजम खान को स्टार प्रचारक बनाया है। ये दुर्भाग्य की बात है, भाजपा ने दंगों में जेल गए लोगों को वापस लाने का काम किया है। शामली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सांसद संजीव बालियान ने ये बात कही।

यह भी पढ़ें-कैरानाा उपचुनाव: लोकदल अध्यक्ष ने अजीत सिंह पर लगाया इतना गंभीर आरोप कि मच गई खलबली

आपको बता दें कि संजीव बालियान को भाजपा ने कैराना उपचुनाव में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। कैराना उपचुनाव में 28 मई को मतदान होना है। यहां भाजपा सांसद हुकुम सिंह का फरवरी माह मेें बीमारी से निधन हो जाने के कारण उपचुनाव हो रहा है। इस चुनाव में सपा और रालोद का गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन से रालोद के टिकट पर सपा नेता तबस्सुम हसन चुनाव मैदान में हैं, जबकि भाजपा ने अपवे दिवंगत सांसद की हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह पर ही दांव लगाया है।

यह भी पढ़ें-कैराना उपचुनाव: मुसलमान नहीं देंगे सपा-रालोद गठबंधन को वोट, ये है बड़ी वजह

जानकारों के मुताबिक मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच ही माना जा रहा है। यह उपचुनाव भाजपा के साथ ही रालोद के लिए भी प्रतिष्ठा सवाल है। एक तरफ जहां भाजपा फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव को हारने के बाद किसी भी कीमत पर यह सीट बचाना चाहती है तो वहीं दूसरी ओर पहली बार जनप्रतिनिधि विहीन हुई रालोद इस सीट को जीतकर लोकसभा में अपना खाता खोलना चाहती है।

यह भी देखें-पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

इस सीट को जीतने के लिए जहां रालोद मुखिया अजीत सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी सहित सपा व रालोद के कई दिग्गज चुनाव प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा की ओर से संजीव बालियान, मंत्री सुरेश राणा, अनुपमा जायसवाल के अलावा अन्य कई नेता कैराना में डेरा डाले हुए हैं। जल्द ही सीएम योगी द्वारा इस सीट पर जनसभा करने की बात कही जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी शामली और सहारनपुर में प्रत्याशी के समर्थन में दो जनसभाएं करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश