मुजफ्फरनगर

इस हिंदू नेत्री ने सोनिया गांधी को लेकर दिया ऐसा विवादित बयान कि दिल्ली तक मच गया हड़कंप

विहिप नेत्री साध्वी प्राची का एक और विवादित बयान

2 min read
muzaffarnagar
इस हिंदू नेत्री ने सोनिया गांधी को लेकर दिया विवादित बयान कि दिल्ली तक मच गया हड़कंप

मुजफ्फरनगर. अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाली विहिप नेत्री साध्वी प्राची ने इस बार सोनिया गांधी पर विवादित टिप्पणी कर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, साध्वी प्राची सोमवार को मुजफ्फरनगर नगर पहुंची थीं। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुगलई टोपी पहनने को कहने वाले कांग्रेसियों खूब खरी-खोटी सुनाई। साध्वी प्राची ने इस दौरान कहा कि कांग्रेसी नेता बार-बार पीएम मोदी और सीएम योगी को टोपी पहनने की बात कहते हैं। उन्होंने इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा कहने वाले पहले 2019 में सोनिया गांधी को बुर्का पहना कर लाएं।

साध्वी प्राची ने सोनिया गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मेरे बड़े भाई योगी पर बड़ा दबाव आता है कि वह मुगलई टोपी पहनें। पहले तो में ये पूछना चाहती हूं कि शशि थरूर, दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी बार-बार चिलाते हैं कि वे टोपी नहीं पहनते हैं। बहुत चिल्लाते हैं और बार-बार कहते हैं कि मोदी जी टोपी नहीं लगाते है योगी जी टोपी नहीं लगाते हैं। वे टोपी नहीं लगाएंगे। अगर तुम्हारे अंदर हिम्मत है तो आओ 2019 में सोनिया गांधी जी को बुर्का पहनाकर लाओ। तुम्हारा मुंह खुद ब खुद काला हो जाएगा।

एसओ को दी चेतावनी

इससे पहले साध्वी प्राची मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी का हाल जानने पहुंची। इस दौरान उन्होंने पुलिस अफसरों और स्वास्थ्य मंत्री से भी फोन पर आरोपी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को कर्मचारी नेता विपिन त्यागी और दूसरे गुट के कर्मचारी नेता रविशंकर शर्मा से विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी पर विपिन त्यागी ने समर्थकों के साथ हमला बोल दिया था। इसमें सीएमएस को गंभीर चोटें आईं थीं। पुलिस ने विपिन त्यागी की तहरीर पर सीएमएस समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं अजित चौधरी की तहरीर पर विपिन त्यागी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि अजित चौधरी पर दर्ज केस खत्म होगा, जांच में विपिन द्वारा लगाए गए आरोप फर्जी पाए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि या तो पुलिस आरोपी विपिन त्यागी और अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार करें नहीं तो वह पुलिस प्रशासन को दिखा देंगी कि कैसे थाना चलाया जाता है। अपनी सरकार में सार्वजनिक स्थल पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एसओ मेडिकल सतीश कुमार से कहा कि समझ लें, सरकार भाजपा की है।

Published on:
14 Aug 2018 09:46 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा