12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ

मुजफ्फरनगर मुठभेड़ में एक सिपाही, एक दरोगा और दो बदमाश हुए घायल, देखें वीडियो

25-25 हजार के इनामी बताए जा रहे हैं दोनों बदमाश

Google source verification

मेरठ

image

Iftekhar Ahmed

Aug 13, 2018

मुजफ्फरनगर. यूपी में योगी का मिशन एनकाउंटर जा रही है। मुजफ्फरनगर जनपद का तितावी उस समय गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। दरअसल, चेकिंग कर रही पुलिस ने जब तीन बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस को देखकर भाग फरार होने लगे। इसके बाद जब पुलिस ने पीछा किया तो पुलिस को पीछे आता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जो पुलिस जीप के शीशे को पार करते हुए एक दरोगा और एक सिपाही को घायल कर गई । इसके बाद पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोलियों से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों घायल शातिर बदमाश हैं। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल एक तमंचा भारी मात्रा में कारतूस सहित चोरी की बाइक बरामद की है । घायल बदमाशों और पुलिसकर्मियों का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है ।

यह भी पढ़ेंः एनकाउंटर का खुलेआम उड़ाया मजाकः यूपी के इस शहर में दिन दहाड़े घर में घुसकर हत्या से इलाके में दहशत