मुजफ्फरनगर

भाजपा विधायक संगीत सोम के बाद अब कांग्रेस के इस पूर्व विधायक के घर बदमाशों ने बोला धावा

आपको बता दे कि पंकज मलिक 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

less than 1 minute read
Feature image

शामली। पुलिस द्वारा किए जा रहे ताबड़तोड़ एनकाउंटर के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंदश हैं। यह बात तब साबित हो गई जब शामली में कांग्रेस के पूर्व विधायक पंकज मलिक के घर हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश मलिक पर हमला करने के मकसद से आए थे। हालांकि पूर्व विधायक उस समय घर पर नहीं थे। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काका नगर की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक मलिक दिन में लोगों की समस्या सुनने के बाद रात में मुजफ्फरनगर लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता ने मलिक ने हमले की आशंका जताई है। आपको बता दे कि पंकज मलिक 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वहीं पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल से हार का सामना करना पड़ा था।

Published on:
17 Oct 2018 03:16 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश