मुजफ्फरनगर

घर का दरवाजा खोलते ही बुजुर्ग का हुआ एेसा हाल, जानकर रह जाएंगे हैरान

बुजुर्ग घर का दरवाजा खोलने गए थे।उसी वक्त हो गया था एेसा हाल

2 min read
muzaffarnagar
घर का दरवाजा खोलते ही बुजुर्ग का हुआ एेसा हाल, जानकर रह जाएंगे हैरान

मुजफ्फरनगर।शाम के समय एक बुजुर्ग को अपने ही घर का दरवाजा खोलना इतना भारी पड़ा कि उनकी माैके पर ही मौत हो गर्इ। छत पर सो रहे परिजनों को इसका पता जोर जोर से आवाज आने पर लगा। उन्होंने आनन फानन में इसकी जानकारी घर के अन्य सदस्याें आैर पड़ोसियों को दी। लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो गर्इ। वहीं अब परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरु कर दी है

छत पर सो रहा था परिवार दरवाजा खोलने आए थे बुजुर्ग

दरअसल मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी का है। जहां लगभग 60 वर्षीय व्यक्ति ओमवीर अपने परिवार के साथ संयुक्त रुप से एक ही मकान में रहते थे। शनिवार की देर शाम आेमवीर घर के भूतल पर सो रहे थे।जबकि परिवार के अन्य लोग ऊपर मकान की छत पर थे की तभी कुछ लोगाें ने दरवाजा खटखटाया।आेमवीर दरवाजा खोलने गये ही थे कि जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला। लोगों ने उन पर धावा बोल दिया।

दरवाजा खोलते ही हो गया ये हाल

बुजुर्ग आेमवीर ने जैसे ही दरवाजा खोला बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे मौके पर ही आेमवीर की मौत हो गर्इ। वहीं आरोपी गोली चलाते हुए फरार हो गये। उधर गोलियां चलने की आवाज सुनकर आेमवीर के परिजन छत से नीचे आए तो देखा तो उनके होश उड़ गए परिवार में कोहराम मच गया मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि ओमवीर आरा मशीन पर काम करता था। कुछ समय पहले इसका हाथ टूट गया था। जिस वजह से काफी समय से घर पर ही रह रहा था। हाल ही में हाथ का प्लास्टर कटवाया था की आज अज्ञात बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी बताया जा रहा है कि ओमवीर अविवाहित था और उसकी किसी के साथ रंजिश भी नहीं थी मगर हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस बदमाशों क पता लगाने में जुटी है।

Published on:
03 Jun 2018 11:43 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा