मुजफ्फरनगर

काली नदी में लोगों को दिखा कुछ ऐसा कि देखने वालों की लग गई भीड़

बुधवार की सुबह दिन निकलते ही उस समय हड़कंप मच गया जब थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के श्मशान घाट के निकट काली नदी में एक 12 वर्षीय बच्चे का शव पड़ा मिला।
2 min read
kalli nadi
काली नदी में लोगों को दिखा कुछ ऐसा कि देखने वालों की लग गई भीड़

मुजफ्फरनगर। जनपद में बुधवार की सुबह दिन निकलते ही उस समय हड़कंप मच गया जब थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के श्मशान घाट के निकट काली नदी में एक 12 वर्षीय बच्चे का शव पड़ा मिला। शव की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बच्चे की पहचान की गई तो उसकी पहचान आबिद पुत्र समय दीन निवासी न्याजुपुरा के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को बच्चे के शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार आबिद कल से लापता था। जिसे परिजन तभी से ढूंढ रहे थे। मगर उसका पता नहीं चल सका था।

मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र का है जहां काली नदी में कल से लापता एक 12 वर्षीय बच्चे आबिद पुत्र समय दिन का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चे का शव शहर की ओर से काली नदी में गिरने वाले गंदे नाले के पास पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जिन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को नदी से बाहर निकाला और उसकी पहचान कराई गई।

मृतक बच्चे की पहचान थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजुपुरा निवासी आबिद पुत्र समय दीन के रूप में हुई। इसके बाद कुछ ही देर में मृतक बच्चे के परिजन भी आ गए। मृतक के भाई सलीम ने बताया कि आबिद कल से लापता था। जिसे परिवार के सभी लोग ढूंढ रहे थे। मगर इसका कोई सुराग नहीं लग सका था। आज सूचना मिली थी कि आबिद का शव काली नदी में पड़ा है। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी था। जो हमेशा कूड़ा बीनने का काम करता था।

वहीं एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि काली नदी में एक बच्चे का शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से निकाला। उसकी पहचान आबिद पुत्र समद्दीन के रूप में हुई। जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Published on:
10 Oct 2018 02:48 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर किसान हत्याकांड: 15 साल बाद चार दोषियों को फांसी की सजा, 1.20 लाख का जुर्माना भी

कांवड़ यात्रा से पहले बवाल! मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, VIDEO वायरल”

6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा