10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर में एक साथ पहुंचे शिवपाल यादव व योगी के मंत्री, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक चर्चाओं का बाजार गर्म

समाजवादी पार्टी के बागी नेता शिवपाल यादव अपने नए संगठन समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की घोषणा के बाद लगातार जगह-जगह संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 10 Oct 2018, 1:55 PM IST

shivpal yadav

इस शहर में एक साथ पहुंचे शिवपाल यादव व योगी के मंत्री, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक चर्चाओं का बाजार गर्म

नोएडा। समाजवादी पार्टी के बागी नेता शिवपाल यादव अपने नए संगठन समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की घोषणा के बाद लगातार जगह-जगह संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसी के तहत बुधवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नोएडा के सेक्टर-70 स्थित सपा नेता शिवराम यादव के आवास पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि शिवराम यादव ने यहां एक निजी कार्यक्रम रखा है। कार्यक्रम के बाद शिवपाल यादव पुलिस की गोली का शिकार हुए जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव के पृथला खंजरपुर स्थित आवास पर जाकर उनकी आर्धिक मदद की घोषणा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-शिवपाल यादव ने अपनी नई पार्टी के लिए मांगा ये चुनाव चिन्ह, निर्वाचन आयोग को भेजा आवेदन

आपको बता दे कि अभी पिछले सप्ताह ही शिवपाल यादव उन्होंने यूपी के 30 जिलों में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने प्रदेश के 21 अन्य जिलों में भी मोर्चा के जिलाध्यक्षों का ऐलान किया था। इस सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अलीम अलवी को सेक्युलर मोर्चा का महानगर अध्यक्ष व अभिषेक गुर्जर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले शिवपाल यादव सेक्युलर मोर्चा के 14 मंडल प्रभारियों व 15 प्रवक्ताओं की भी सूची जारी कर चुके हैं। जिसमें सीपी राय को प्रमुख प्रवक्ता बनाया गया है। जबकि मरगूब त्यागी को मेरठ मंडल का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने इन जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

आपको बता दे कि शिवपाल यादव इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। साथ ही उनके बेटे आदित्य यादव उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन रह चुके हैं। इधर शिवपाल यादव नोएडा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो वहीं प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी बुधवार को नोएडा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सेक्टर-91 में औषधि पार्क का लोकार्पण किया।