मुजफ्फरनगर

युवक की ईंटों से कूचकर पहले की हत्या, फिर डाला तेजाब तो दिखा ऐसा खौफनाक नजारा, देखें वीडियो

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश के जुट गई है।

less than 1 minute read
demo
युवक की ईंटों से कूचकर पहले की हत्या, फिर डाला तेजाब तो दिखा ऐसा खौफनाक नजारा, देखें वीडियो

शामली। जनपद में युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमें बड़ी ही बेरेहमी से पहले तो युवक की ईंट से कूचकर हत्या की गई और उसके बाद पहचान छुपाने के मकसद से आरोपियों ने मृतक का तेजाब डालकर चेहरा जला दिया। फिर उसके बाद शव को दिल्ली-सहारनपुर हाइवे किनारे डाकलर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश के जुट गई है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

दरअसल, वारदात शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एनएच 709 बी हाइवे पर स्थित अमृत हॉस्पिटल के पास की है। जहां सुबह के समय ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का शव हाईवे किनारे पड़ा देखा। शव को देखकर ग्रामीणों ने थाना आदर्श मंडी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। दिल दहला देने वाली इस वारदात से इलाके में हड़कंप है।

बताया जा रहा है कि हत्यारों ने ईंट से पीट-पीटकर हत्या की है। हत्यारों ने वारदात के बाद शव को हाईवे किनारे फेंककर तेजाब से जलाने का प्रयास किया, ताकि मृतक की शिनाख्त ना हो सके। घटना की सूचना पर एसपी शामली घटनास्थल पर पहुंचे और आदर्श मंडी पुलिस को मामले की गहनता से जांच के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम को भेज दिया है और इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
20 Nov 2018 02:23 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा