26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के सीजन में इस दुल्हन से रहे सावधान, कई राज्यों के कुवारों को बना चुकी है अपना शिकार

आॅनलाइन शादी कर इस तरह ठग लेती है यह लुटेरी दुल्हन, यूपी के साथ 5 से अधिक राज्यों में छाया लूटेरी दुल्हन का खौफ
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 20 Nov 2018, 1:38 PM IST

dulhan

शादी के सीजन में इस दुल्हन से रहे सावधान, कई राज्यों के कुवारों को बना चुकी है अपना शिकार

नोएडा. फिल्म डॉली की डोली में डॉली नामक लड़की झूठी शादी कर दुल्हों को लूट लेती है। वह पहले उन लोगों से मिलती है और फिर उन्हें अपने जाल में फंसाती है। उसके बाद में शादी कर पहली रात को ही वह सारे गहने और पैसे लेकर फरार हो जाती है। कुछ ऐसी ही कहानी इस लुटेरी दुल्हन की है। यह दुल्हन पहले मेट्रोनियल साइट पर कुवारों को अपने जाल में फंसाती है। उसके के बाद में बाकायदा मंदिर में शादी करती है। उसके बाद में परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर अगले ही नगदी व जूलरी लेकर फरार हो जाती है। इसका यूपी समेत कई राज्यों में नेटवर्क फैला है।

यह भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया हुई स्मार्ट, ऐसे पाए महज 350 रुपये में आसानी के साथ लाइसेंस

गहने और जूलरी लेकर हुई फरार

नोएडा के नयागांव में सूरज त्यागी किराए का मकान लेकर रहता है। सूरज मूलरुप से बुलंदशहर के रहने वाले है। सूरज ने चार माह पहले शादी के लिए एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया था। रजिस्ट्रेशन के कुछ दिन बाद वेबसाइट पर एक लड़की ने सूरजपुर को अपना मोबाइल नंबर दिया था। दोनों के बीच में शादी को लेकर अक्सर बातचीत करने लगी। उनके बीच में सैलरी व अन्य के बारे में बातचीत हुई और शादी तय हो गई। बाद में रुपये और जूलरी लूट लिए। मूलररुप से मेरठ के दीपक कुमार नोएडा में रहते हैं। ये मकान के ठेकेदार हैं। दीपक ने शादी के लिए डेढ़ माह पहले रजिस्ट्रेशन किया था। दीपक से युवती ने नगदी और लाखों की जूलरी लूट ली।

प्रोफाइल बदलकर ऐसे लूट लेती है ये दुल्हन

यह लुटेरी दुल्हन मेट्रीमोनियल साइट से कुवारों को अपना शिकार बना रही है। यह एक कुवारे को शिकार बनाने के बाद में दौबारा से प्रोफाइल बदल देती है। साथ ही अपना नंबर भी। दीपक को भी अपना दूसरा नंबर मेट्रीमोनियल साइट पर दिया था। लेकिन युवती ने अपना फोटो नहीं डाला था। साइट पर अपनी डिटेंल देते हुए खुद को डॉक्टर और हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली बताया था। सूरज ने बताया कि बातचीत होने के बाद में युवती ने उन्हें फरीदाबाद बुलाया था। यह एक मंदिर में दोनों की शादी होनी थी। मजबूरी बताकर दीपक को अकेले ही शादी के लिए बुलाया था। वह कार लेकर शादी करने पहुंच गया। युवती के साथ में दो अन्य युवक आए थे। मंदिर में शादी करने के बाद में दीपक दुल्हन को नोएडा ले आया। लेकिन वह अगले दिन 50 हजार व गहने लेकर फरार हो गई।

नशीला पदार्थ खिलाकर करती है बेहोश

दीपक ने बताया कि 19 अक्टूबर को युवती ने कहा था कि वह मंदिर में शादी करेगी। शादी करने के लिए दीपक बड़े भाई और जीजा के साथ फरीदाबाद में शादी के लिए चला गया। युवती ने पहले उन्हें दिल्ली के नंदनगरी स्थित सिनेमा हॉल के पास बुलाया था। यहां से सभी कार में सवार होकर मंदिर गए। मंदिर में शादी के बाद में 18 अक्टूबर को दुल्हन को लेकर नोएडा आ गया था। आरोप है कि 19 अक्टूबर को दुल्हन ने परिवार के लोगों को खीर में नशीला पदार्थ खिला दिया। जब परिवार के लोग बेहोश हो गए तो वह लाखों की नगदी व जूलरी समेट कर फरार हो गई।

इतने लोगों को बना चुकी है अपना शिकार

यह आॅनलाइन साइट पर अपनी प्रोफाइल डालकर 20 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। साइबर सेल ने पूरे मामले में छानबीन करनी शुरू कर दी है। छानबीन में सामने आया है कि वह प्रोफाइल बदलकर लोगों को लूट रही है। वह प्रोफाइल बदलकर 20 से अधिक कुवारों से शादी कर चुकी है। वेबसाइट पर लुटेरी दुल्हन ने अलग-अलग एंगल से फोटो डालती है। यूपी में नोएडा, मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड, लखनउ समेत कई अन्य जिलों के लोगों को लूट चुकी है। साथ ही यह दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों ने उसने अपना नेटवर्क फैला रखा है। इन राज्यों में भी यह अपना शिकार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: दो राज्यों के होटल कारोबारियों के लिए सिरदर्द बन गया था बदमाश, मुठभेड के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार