मुजफ्फरनगर

सड़क हादसे में बाइक सवार चिकित्सक की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

गुरूवार की शाम को चिकित्सक अपनी दुकान बंद कर बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था।

less than 1 minute read
Feature image

शामली। कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजन मृतक के शव को बिना किसी कार्रवाई के अपने घर ले गए। पीड़ित परिजनों ने मृतक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।

दरअसल जनपद बागपत के थाना छपरौली के गांव लूंब निवासी 40 वर्षीय डॉक्टर पुष्पेंद्र पिछले लगभग 12 वर्षों से क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में डॉक्टर की दुकान करता है। गुरूवार की शाम को चिकित्सक अपनी दुकान बंद कर बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही चिकित्सक कांधला-गंगेरू मार्ग पर पहुंचा तो कांधला की ओर से जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Published on:
20 Oct 2018 01:37 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश