मुजफ्फरनगर

यूपी में सर्दी का कहर: मंदिर में सो रहे एक व्यक्ति की ठंड से मौत, देखें वीडियो-

मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी का मामला
2 min read
• •
Updated: 11 Jan 2019, 5:02 PM IST
muzaffarnagar
यूपी में सर्दी का कहर: मंदिर में सो रहे एक व्यक्ति की ठंड से मौत

मुजफ्फरनगर. जिले में शुक्रवार को दिन निकलते ही एक मंदिर में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए ठंड से मौत होना बताया है।

दरअसल, मामला थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी का है। जहां शुक्रवार की सुबह दिन निकलते ही कस्बे में वाल्मीकि मंदिर के परिसर में लोगों को एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। मंदिर में शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान लखवेंद्र पुत्र करनैल सिंह निवासी योगेंद्र नगर थाना भोपा के रूप में हुई है। मृतक के रिश्तेदारों ने थाने में तहरीर देते हुए ठंड से मौत होने की जानकारी दी।

परिजनों के अनुसार लखवेंद्र गुरुवार की शाम को किसी काम से कस्बा भोकरहेड़ी आया हुआ था। जाते-जाते देर हो गई और गांव जाने का साधन नहीं मिला तो लखवेंद्र ने वाल्मीकि मंदिर में ही शरण ले ली। मगर रात में सर्दी अधिक होने के कारण उसके पास कोई ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ा भी नहीं था। इस वजह से उसकी मौत हो गई। परिजन तहरीर देते उसके शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं हैं। इसलिए उन्हें ठंड से मौत होने का अंदेशा है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल ग्रामीण लखवेंद्र की मौत ठंड से होना ही मान रहे हैं।
ओमप्रकाश राजभर ने फिर सरकार पर बोला हमला, देखें वीडियो-

Published on: