5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP पुलिस ने पार की अमानवीयता की सारी हदें, वीडियो देख खौल जाएगा खून

पुलिस ने लावारिश शव को रबड़ आैर टायरों के ढेर पर रखकर जलाया

less than 1 minute read
Google source verification

बागपत

image

lokesh verma

Jan 10, 2019

baghpat

UP पुलिस ने पार की अमानवीयता की सारी हदें, वीडियो देख खौल जाएगा खून

बागपत. आए दिन अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस का एक करतूत सामने आर्इ है, जिसे देख आपका भी खून खौल जाएगा। दरअसल, यूपी पुलिस की अमानवीयता का ये मामला बागपत जिले का है। जहां पुलिस ने एक लावारिश शव का अंतिम संस्कार लकड़ियों में न करके रबड़ आैर टायरों के ढेर पर रखकर इतिश्री कर ली। यह मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अब पुलिस के आला अधिकारी जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवार्इ की बात कह रहे हैं।

VIDEO आधी रात में प्रेमी को घर बुलाकर बेटी कर रही थी एेसा काम कि तभी टूट गर्इ मां की नींद आैर फिर

अक्सर अपनी दबंगर्इ आैर लापरवाही बरतने वाले पुलिस विभाग ने इस बार सारी हदें पार कर दी हैं। आये दिन लापरवाही के चलते सुर्खियों में रहने वाली बागपत पुलिस का एक बार फिर अमानवीय चेहरा सामने आया है। यह कारनामा कोतवाली बागपत पुलिस का है। जहां एक लावारिश इंसान के शव का अंतिम संस्कार लकड़ी आदि समान से न करके रबड़ आैर टायरों के ढेर पर रख उस बदनसीब के शव को जला दिया गया। जब यह मामला मीडिया में सामने आया तो इस संबंध में जिले के आला अधिकारी से बात की गर्इ। इस मामले में बागपत के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जांच कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। इस मामले में जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तेज रफ्तार कैंटर ने पुलिस की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, दरोगा समेत पुलिसवालों का हुआ ये हाल, देखें वीडियो-