3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार कैंटर ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, दरोगा समेत पुलिसवालों का हुआ ये हाल, देखें वीडियो-

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर की टक्कर से पलटी पुलिस की गाड़ी दरोगा समेत दो घायल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Jan 2019, 3:28 PM IST

baghpat

एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने पुलिस की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, दरोगा का हुआ ये हाल, देखें वीडियो-

बागपत. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को बड़ा गांव के निकट कुंडली की तरफ से तेज गति से आ रहे कैंटर ने पुलिस की डायल 100 गाड़ी में जाेरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रोड पर ही डायल 100 की गाड़ी पलट गर्इ। बता दें कि इस हादसे में पुलिस की गाड़ी में सवार एसआई प्रमोद शर्मा व चालक सुधीर घायल हो गए। दोनों घायलों को में सीएचसी खेकड़ा में भर्ती कराया गया है। वहीं कैंटर चालक घटना के बाद कैंटर को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे लेकर चालक की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में अवैध करार दी गई 321 कॉलोनियों की संपत्ति की रजिस्ट्री शुरू, लोगों में खुशी की लहर

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर र्इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पुलिस की डायल 100 गाड़ी गश्त पर थी। इसी बीच बड़ा गांव के पास कुंडली की तरफ से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे पलट गर्इ। इस हादसे पुलिस की गाड़ी में सवार दरोगा प्रमोद शर्मा व चालक सुधीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जैसे-तैसे गाड़ी से निकालकर उपचार के लिए सीएचसी खेकड़ा में भर्ती कराया है। घटना के बाद कैंटर चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया और कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

आधी रात में प्रेमी को घर बुलाकर बेटी कर रही थी एेसा काम कि तभी टूट गर्इ मां की नींद आैर फिर, देखें वीडियो-