मुजफ्फरनगर

भाजपा के इस सांसद के खिलाफ आप ने उतारा अपना यह दिग्गज नेता, रैली करने पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री आैर शत्रुघ्न सिन्हा

वेस्ट यूपी में आज किसानों के साथ करेंगे बैठक आैर रैली

2 min read
news
भाजपा के इस सांसद के खिलाफ आप ने उतारा अपना यह दिग्गज नेता, रैली करने पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री आैर शत्रुघ्न सिन्हा

मुजफ्फरनगर।2019 लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गर्इ है।इसके लिए भाजपा से लेकर कांग्रेस, सपा आैर बसपा व लोकदल एक दूसरे से गठबंधन आैर तोड़ में जुटे है।वहीं आप पार्टी भी इस बार लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गर्इ है।इसके लिए अन्य पार्टियों की तरह आम आदमी पार्टी ने भी वेस्ट यूपी के किसानों को साधने से अपनी शुरूआत की है।इसके लिए अाम आदमी पार्टी ने भाजपा के इस दिग्गज सांसद के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए उसी क्षेत्र आैर जाति के नेता को चुन लिया है।इतना ही नहीं वेस्ट यूपी में पकड़ बनाने के लिए खुद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री पहुंचकर अपनी पैठ बढ़ाने में लगे है।वह किसानों के बीच उनकी मांगों को आगे बढ़ाने के लिए रविवार को उनके साथ बैठक आैर रैली निकाकर आश्वस्त करेंगे।

भाजपा के इस सांसद के खिलाफ आप ने उतारा ये नेता

आम आदमी पार्टी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक कद्दावर जाट नेता राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा सांसद संजीव बालियान के विरोधी विपिन सिंह बालियान को पार्टी की सदस्यता देकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में पैर पसारने की तैयारी कर दी है। जिसे लेकर आम आदमी पार्टी की पश्चिम उत्तर प्रदेश में पहली सभा 14 अक्टूबर 2018 रविवार को यानि आज मुजफ्फरनगर के तावली गांव में हो रही है।

उपमुख्यमंत्री व भाजपा का ये बागी नेता भी होगा शामिल

किसानों को साधने के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राज्यसभा सांसद संजय सिंह के अलावा भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा यशवंत शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी की इस रैली को किसान पंचायत का नाम दिया है। यानी आम आदमी पार्टी ने भी पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसानों को साधने की पहल कर दी है। राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आप नेता विपिन सिंह बालियान ने बताया कि यह किसान पंचायत ऐतिहासिक होगी। जिसमें लगभग 25 हज़ार लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है और भीड़ जुटाने के लिए राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं दिन रात लगे हुए हैं। राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आप नेता ने बताया कि गांव तावली में होने वाली इस किसान पंचायत में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शत्रुघ्न सिन्हा यशवंत सिंहा आप सांसद संजय सिंह के अलावा दिल्ली के कई विधायक गण जिसमें नरेश बालियान विधायक दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और विधायक अमानतुल्लाह खान दिल्ली सरकार के मंत्री इमाम हुसैन विधायक सुखबीर सिंह दलाल विधायक सुरेंद्र कमांडो महाराष्ट्र के आशीष देशमुख सहित अनेक कई गणमान्य लोगों के पहुंचने की संभावना है।

Published on:
14 Oct 2018 10:59 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा