रामपुर।उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शुक्रवार को तब हड़कंप मच गया। जब यहां के जंगल में एक जानवर की हत्या कर दी गर्इ। इतना ही नहीं वन विभाग के साथ ही पुलिस ने इस जानवर का पोस्टमार्टम करने के बाद इसे दफनाया है। साथ ही उसकी कब्र के पास हथियार से लैस सुरक्षाकर्मियों की तैनात की गर्इ है। इसके साथ ही पुलिस मुकदमा दर्ज कर इस जानवर को गोली मारने वाले आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।