मुजफ्फरनगर

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का राम मंदिर पर बड़ा बयान, बाबर के बारे में कही ये बात

डिप्टी सीएम ने ये भी कहा कि में एक बात और स्पष्ट कर दूं कि अयोध्या में राम जन्म भूमि पर राम लला का भव्य मंदिर ही बनेगा और अब वहां बाबर के नाम की कोई इमारत या स्मारक नहीं बनेगा।
2 min read
keshav prasad maurya
डिप्टी सीएम केशव मौर्य का राम मंदिर पर बड़ा बयान, बाबर के बारे में कही ये बात

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र में पहुंचकर 600 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद डिप्टी सीएम ने कस्बा शाहपुर के पैंठ मैदान में आयोजित एक जनसभा को भी सम्बोधित किया। इस दौरान सभा में भाजपा विधायक व सांसद के साथ-साथ भारी संख्या में कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए अयोध्या मंदिर पर मुद्दे पर कहा कि राम मंदिर मामले में 29 अक्टूबर से न्यायालय में प्रतिदिन सुनवाई शुरू होने जा रही है। हर राम भक्त इस आशा में है कि सुनवाई जल्द ही पूरी होगी और जल्द ही फैसला आएगा। साथ ही राम मंदिर के निर्माण की भी बाधा हटेगी। डिप्टी सीएम ने ये भी कहा कि में एक बात और स्पष्ट कर दूं कि अयोध्या में राम जन्म भूमि पर राम लला का भव्य मंदिर ही बनेगा और अब वहां बाबर के नाम की कोई इमारत या स्मारक नहीं बनेगा। वहीं डिप्टी सीएम ने मंच से बोलते हुए नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बताया और किसानो कों आश्वासन देते हुए कहा कि बकाया गन्ने का भुगतान भी जल्द होगा। जल्द ही एथेनॉल प्लांट भी जनपद में स्थापित होंगे। वहीं सीमा पर दुश्मन को चेताते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर सीमा पर दुश्मन आंख दिखाएगा तो आंख निकाल ली जाएगी और सर्जिकल स्ट्राइक भी की जाएगी।

अपने भाषण में डिप्टी सीएम ने 'राहुल गांधी को झूठ बोलने की मशीन बताया और कहा कि राहुल जी ने कुछ दिन पहले कहा था कि हम एक ऐसी मशीन लाएंगे जिसमें एक तरफ से आलू डालो तो दूसरी तरफ से सोना निकलेगा।' अब इस समय उन्होंने कहा है कि हम एक ऐसी ऑटोमेटिक मशीन लाए हैं, जिसमें एक तरफ से रॉफेल डालो तो दूसरी तरफ से प्रधानमंत्री की कुर्सी निकलेगी। लेकिन उसके अंदर से उनके जीजा जी निकल आये। आपको बता दे कि इसके बाद डिप्टी सीएम मुज़फ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र स्थित तपोवन आश्रम में पहुंचे जहां उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन में हिस्सा लिया।

Updated on:
27 Oct 2018 06:43 pm
Published on:
27 Oct 2018 06:43 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर किसान हत्याकांड: 15 साल बाद चार दोषियों को फांसी की सजा, 1.20 लाख का जुर्माना भी

कांवड़ यात्रा से पहले बवाल! मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, VIDEO वायरल”

6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा