मुजफ्फरनगर

UP के इस शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, एक रात में 6 लोगों को किया घायल

सीतापुर के बाद शामली में कुत्तों का आतंक, 6 लोगों पर हमला, हालत गंभीर
2 min read
Dog
UP के इस शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, एक रात में 6 लोगों को किया घायल

शामली. प्रदेश में योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद स्लाटर हाउस बंद करने से न सिर्फ मांस का कारोबार करने वाले बेरोजगार हुए हैं, बल्कि इसके सहारे अपना पेट भरने वाले कुत्ते भी अब बेहाल हैं। हालात ये हो गए हैं कि कुत्ते आदमखोर बनकर अब लोगों की जीना मुश्किल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कुत्तों के आतंक के बाद अब शामली में स्थानीय लोगों पर कुत्तों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। यहां देर रात कुत्तों ने 6 लोगों पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां इन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आदमखोर कुत्तों ने शनिवार की रात अचानक उनके ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में एक दो नहीं, बल्कि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि घायलों का मरहम पट्टी करने के साथ ही उन्हें रैबीज का इंजेक्शन दे दिया गया है।

यह भी पढ़ें- UP में सैकड़ों दलितों ने इस वजह से छोड़ा हिन्दू धर्म, इस मजहब का थामा दामन, RSS में बढ़ी बेचैनी

लोगों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कुत्तों के काटने के बाद घायल हुए लोगों की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों और घायलों के परिजनों ने शामली पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के ही सीतापुर जिले में बीते महीने कुत्तों का आंतक देखने को मिला था। यहां पर एक के बाद एक लगातार बच्चों पर कुत्तों के हमले हुए थे। इस हमले में आदमखोर कुत्तों ने 14 बच्चों की जान ले ली थी, जबकि 50 से ज्यादा बच्चे घायल हुए थे। सीतापुर की इस घटना से पूरे प्रदेश का सरकारी तंत्र हिल गया था। खुद सीएम योगी ने भी इस केस को संज्ञान में लिया था और मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात भी की थी।

Published on:
25 Jun 2018 03:24 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी