मुजफ्फरनगर

Encounter: पुलिस और बदमाशों में फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, वांछित बदमाश गिरफ्तार, देखें वीडियो

खबर की मुख्य बातें- -मामला थाना चरथावल क्षेत्र का है -जहां पुलिस खुसरोपुर-लडवा रोड पर चेकिंग कर रही थी -बदमाशों की गोली सीधे पुलिस की जीप में लगी

2 min read
Feature image

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना चरथावल क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस तथा बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड हो गयी। जिसमें बदमाशों द्वारा पुलिस पर गोली चलाए जाने के बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश पर हत्या, रंगदारी तथा लूट जैसे आधा दर्जन से भी ज्यादा दर्ज हैं। जो फिलहाल सहारनपुर में रंगदारी के एक मामले में वांछित चल रहा था।

दरअसल, मामला थाना चरथावल क्षेत्र का है। जहां पुलिस खुसरोपुर-लडवा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाईक पर सवार होकर आए दो बदमाशों को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होनें पुलिस पर फायरिंग करते हुए वहां से भागना शुरु कर दिया। बदमाशों की गोली सीधे पुलिस की जीप में लगी। जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

थानाध्यक्ष सूबे सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों का पीछा किया। इसी बीच बदमाशों की बाईक फिसल गई और उन्होने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश मोहसिन गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके का फायदा उठाते हुए फरार होने में कामयाब हो गया।

सीओ सदर धनंजय कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का नाम मोहसिन पुत्र शौकीन निवासी ग्राम कुल्हेडी है। मोहसिन के खिलाफ हत्या, लूट तथा रंगदारी जैसे आधा दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक 32 बोर की पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, कई खोके बरामद किए हैं।

Published on:
13 Jul 2019 04:47 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा