मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश और एक दरोगा घायल

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई जिसमें दो बदमाश और एक दरोगा घायल हुए।
2 min read
encounter

मुजफ्फरनगर। शनिवार देर रात जनपद के थाना बुढ़ाना कोतवाली पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाश और एक दरोगा घायल हुए हैं। दरअसल, बाइक सवार हथियारबंद दो शातिर लुटेरे किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। तभी थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र की उमरपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रही पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए जंगलों में घुस गए।

वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो पुलिस की गोली से दो शातिर लुटेरे घायल हो गए। जबकि बदमाशों की गोली से एक दरोगा भी घायल हुआ है। मुठभेड़ की घटना के बाद दरोगा सहित तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों शातिर लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में अल्लाह व कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

मुठभेड़ की घटना के बाद पहुंची कई थानों की फोर्स ने दरोगा सौवीर नागर सहित तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे भारी मात्रा में कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए दोनों शातिर बदमाश जनपद मेरठ के राखी वासी गांव निवासी रईस भाई जाहिद बताए जा रहे हैं। जिन पर बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ सहित दर्जनों लूट के मामले दर्ज हैं।

सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। तभी उन्होंने फायरिंग करनी शुरु कर दी और खेतों की तरफ भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दोनों बदमाश और एक दारोगा घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Published on:
25 Mar 2018 11:42 am
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी