मुजफ्फरनगर

उधार के पैसे मांगने पर युवकों का दबंगों ने कर दिया ऐसा हाल

पहले 7 हजार रुपए का कपड़ा लिया था उधार पैसा मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित की पिटाई कर दी
less than 1 minute read
ggg.png

मुजफ्फरनगर. उधार दिए गए अपने पैसे लेने पहुंचे युवक पर दबंगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित युवक को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इस घटना से आहत पीड़ित एसएसपी के पास पहुँच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

दरअसल मुजफ्फरनगर में मंगलवार को कचहरी परिसर स्तिथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर थाना नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर के पीड़ित ग्रामीण पहुंचे और एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि उसने रेडीमेट कपड़े की दुकान की हुई थी। मेरी दुकान से चीनू पुत्र राजू ने 7 हजार रुपये के कपड़े उधार लिए थे। काफी समय गुजर जाने के बाद जब उधार के पैसे नहीं आए तो उसके घर अपने पैसे लेने पहुंचा। जहां पर उन्होंने कुछ दिन का वादा कर लिया।

वादे के मुताबिक जब दोबारा पैसे लेने पहुंचा तो चीनू पुत्र राजू और उसके पिता और चीनू के बुआ के लड़के ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी, जब इसकी सूचना मैने अपने भाई को दी तो घटनास्थल पर पहुंचे तो दबंगो ने मेरे भाई के साथ भी मारपीट की, जिससे हम दोनों भाइयों को सिर पर गंभीर चोटें आई। जब इस संबंध में हम लोगों ने थाना नई मंडी पर कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया तो वहां हमारी कोई भी सुनवाई नहीं हुई। इसलिए हम सभी लोग एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे, ताकि आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो सके।

Published on:
19 Nov 2019 08:10 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी