मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में दिन दहाड़े फाइनेंसकर्मियों से 1.5 लाख की लूट, 24 घंटे बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं

Highlights स्कूटी सवार बदमाशाें ने बाइक से जा रहे फाइनेंसकर्मियों से लूटे 1.5 लाख वारदात काे अंजाम देकर दिन में ही भाग निकले लुटेरे नहीं लग सका सुराग

less than 1 minute read
crime.jpg
crime

Muzaffarnagar .लॉक डाउन के बाद अनलॉक वन में आपराधिक गतिविधियां बढ़नी शुरू हो गई हैं। साेमवार काे बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस का पैसा इकट्ठा कर वापस लौट रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से तमंचे के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।

घटना ककरौली थाना क्षेत्र की है। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी हरेंद्र राणा व चिराग काे गांव ढांसरी के निकट स्कूटी सवार बदमाशों ने घेर लिया। हथियारों के बल पर दोनों काे आतंकित करते हुए इनसे करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वारदात काे अंजाम देकर लुटेरे फरार हाे गए। बाद में पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई लेकिन काेई पता नहीं चल सका।

बताया जा रहा है कि, लॉक डाउन के चलते करीब तीन माह से फाइनेंस कंपनी ने ग्रामीणों से कोई भी क़िस्त नहीं वसूली थी। सोमवार को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियाें ने ग्रामीणों से करीब डेढ़ लाख रुपये इकट्ठा कर लिए। दाेपहर के समय यह दोनों पैसा लेकर गांव ढांसरी से जानसठ मार्ग की ओर जा रहे थे। रास्ते में स्कूटी सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर इन्हे राेक लिया और कैश लूट लिया।

एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ भोपा राममोहन शर्मा, सीओ जानसठ शकील अहमद भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और फाइनेंसकर्मियों से पूरी घटना की जानकारी लेते हुए चेकिंग भी कराई लेकिन काेई सफलता नहीं मिल सकी।

Updated on:
09 Jun 2020 04:53 pm
Published on:
09 Jun 2020 04:51 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा