मुजफ्फरनगर

VIDEO: जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर के खिलाफ हरिद्वार में युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज

जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर के खिलाफ हरिद्वार में युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज रुड़की के इंजीनियरिंग कॉलेज से एमटेक की पढ़ाई कर रही है 26 वर्षीय युवती।

2 min read
जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर के खिलाफ हरिद्वार में युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। जिले खतौली के कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक सर्राफ ने अपनी बेटी के अपहरण का आरोप जैन धर्मगुरु उपाध्याय नयन सागर पर लगाया है। सर्राफ की बेटी हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में एक कॉलेज से एमटेक कर रही है। हरिद्वार पुलिस ने नयन सागर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस न तो लड़की को बरामद कर पाई और न ही किसी भी आरोपी को अपने शिकंजे में ले पाई है।

ये भी पढ़ें

भाई से मिलने रोज घर आता था दोस्त, लेकिन घर में नाबालिग बहन को देख बन गया हैवान

इसी दौरान नयन सागर की एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें वो देर रात अपह्रत लड़की के कमरे में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और काफी समय के बाद कमरे से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही लड़की गायब है। साथ ही आरोपी नयन सागर चंडीगढ़ में बताये जा रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद नयन सागर भी एक वीडिओ के सहारे इस मामले में सफाई देते नजर आ रहे हैं, यह वीडिओ भी साथ-साथ वायरल हो रही है

दरअसल खतौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी एक व्यक्ति सुनील जैन ने जैन समाज के आध्यात्मिक गुरु उपाध्याय नयन सागर पर अपनी 26 वर्षीय बेटी के अपहरण का मुकदमा हरिद्वार जनपद के बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सोशल मीडिया पर कुछ सीसीटीवी फुटेज वॉयरल हो रहे हैं, जो कि मुजफ्फरनगर के कोतवाली क्षेत्र स्थित दिगम्बर जैन मंदिर वहलना के हैं, जिसमें एक लड़की कमरे में जाती दिखाई देती है और उसके पीछे नयन सागर भी जाते हैं। इन फुटेज को देखकर कृति जैन के परिवार वालों का दावा है कि फुटेज में दिखाई दे रही युवती उनकी बेटी है, जो कि 28 जुलाई दिन शनिवार से लापता है। अपह्रत युवती के पिता सुनील कुमार जैन का कहना है कि एक वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें हमारी बेटी और नयन सागर को भी देखा गया है। रुड़की के इंजीनियरिंग कॉलेज में वो एमटैक की पढ़ाई कर रही थी। वह 28 जुलाई से लापता है।

हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हम चाहते हैं कि हमारी लड़की हमें वापस मिले और नयन सागर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बहराल हरिद्वार पुलिस ने नयन सागर के खिलाफ धारा 365 के अन्तर्गत अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस अभी तक न तो लड़की को बरामद कर पाई और न ही किसी भी आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है। वहीं वीडियो वायरल की घटना के बाद नयन सागर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका ये भी कहना है कि ये वीडियो 23 जून का है। उन लोगों ने ये वीडियो तभी वायरल क्यों नहीं किया 35 दिन बाद ही वायरल क्यों की। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मुझे 48 घंटे का समय दिया जाये दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मैं दो अगस्त से उपवासपूर्वक साधना प्रारम्भ करुंगा।

ये भी पढ़ें

सोशल ​मीडिया पर धार्मिक समुदाय  को लेकर टिप्पणी, भारी आक्रोश, एफआईआर दर्ज
Updated on:
03 Aug 2018 11:14 am
Published on:
02 Aug 2018 04:21 pm
Also Read
View All
मॉब लिंचिंग की कोशिश! रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटा, नशे की लत ने बनाया अपराधी

मुजफ्फरनगर में नवजात को 2 घंटे लिए बैठा रहा बंदर, मां चिल्लाती रही पास नहीं आने दिया, काटने को दौड़ा

3 लाख की रिश्वत का ऑडियो वायरल! मुजफ्फरनगर में SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, रास्ता रोक पूछा क्या रेट है? गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से मिली जमानत

शराब के नशे में दरोगा का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिपाही से पूछा- कहां खड़े हैं? सिपाही- खड़े नहीं पड़े हो