मुजफ्फरनगर

नए साल का जश्न मनाना पड़ा भारी, आतिशबाजी से लगी भीषण आग के बाद मचा हाहाकार, देखें वीडियो-

नए साल की पूर्व संध्या पर मुजफ्फरनगर में लगी भयावह आग, दमकल की 8 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

2 min read
muzaffarnagar
नए साल का जश्न मनाना पड़ा भारी, आतिशबाजी से लगी भीषण आग के बाद मचा हाहाकार, देखें वीडियो-

मुजफ्फरनगर. नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी कर जश्न मनाना उस समय भारी पड़ गया। जब आतिशबाजी से उठी चिंगारी एक घर में रखे समान में जाकर गिर गई, जिससे घर मे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर व गोदाम में रखा लाखों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दरअसल, मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के पंचमुखी मौहल्ले का है। जहां नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लोग आतिशबाजी कर जश्न मना रहे थे। तभी आतिशबाजी से निकली चिंगारी मौहल्ले के ही नितिन के घर में ही बने मच्छर दानी व कम्बल के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में पूरे तीन मंजिला घर को आग को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में घर व गोदाम में रखा लगभग 40 लाख की कीमत का सामान कार व बाइक जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आसपास के कस्बों सहित आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। तब जाकर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

प्रत्यक्षदर्शी व मकान मालिक नितिन का कहना है कि आतिशबाजी के कारण घर में आग लगी है, जिससे घर का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी रमा शंकर तिवारी ने भी आग का कारण आतिशबाजी को बताते हुए कहा कि आग बड़ी भयंकर थी और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। संकरी गली होने के कारण थोड़ी समस्या आई, लेकिन हमारी आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की है।

Published on:
01 Jan 2019 10:15 am
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश