गाजियाबाद. इस बार सर्दी लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण घर में दुबकने को मजबूर हैं, लेकिन घर में भी वे सुरक्षित नहीं हैं। एक ऐसा ही मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सामने आया है। जहां सर्दी से बचने के लिए कमरे अंगीठी जलाना मां-बेटे की मौत का सबब बन गया। दावा किया जा रहा है कि मां-बेटे ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी सुलगाकर सो गए थे, लेकिन दोनों सुबह कमरे में मृत मिले। माना जा रहा है कि दोनों की मौत दम घुटने से हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।