वहीं साध्वी प्राची ने राम मंदिर निर्माण पर बोलते हुए कहा कि 1 फरवरी को प्रयागराज में धर्म संसद होगी, जिसमें निर्णय लिया जाएगा। राम मंदिर तो बनेगा चाहे सरकार बनवाए या कोर्ट बनवाए। अन्यथा संत बनवाएंगे। जैसे ढांचा टूटा वैसे ही बन जाएगा। उन्होंने कहा कि जनवरी के लिए संतों ने सरकार से निवेदन किया है कि पहले हम कोर्ट का सम्मान करते हैं कि जल्दी से जल्दी फैसला दे। तारीख पर तारीख नहीं। सरकार ने अध्यादेश लाकर जैसे सोमनाथ का मंदिर बनवाया, ऐसे ही राम मंदिर बने। या फिर नई कोर्ट स्थापित की जाए, जिसमें जल्द से जल्द सुनवाई हो।