मुजफ्फरनगर

वर्कशॉप में अचानक हुआ कुछ ऐसा कि मच गई भगदड़

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में देर शाम को एक डेंटिंग-पेंटिंग और कार रिपेयरिंग की बंद वर्कशॉप में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।
less than 1 minute read
workshop
वर्कशॉप में अचानक हुआ कुछ ऐसा कि मच गई भगदड़, देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में देर शाम को एक डेंटिंग-पेंटिंग और कार रिपेयरिंग की बंद वर्कशॉप में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से वर्कशॉप में काफी नुकशान हुआ है।

दरअसल, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां रुड़की रोड स्थित डेंटिंग-पेंटिंग और कार रिपेयरिंग की वर्कशॉप में उस समय भीषण आग लग गई जब शाम के समय वर्कशॉप का मालिक बृजमोहन त्यागी वर्कशॉप बंद करके घर जा चुका था। जिसके बाद अज्ञात कारणों से अचानक वर्कशॉप में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रिहायशी क्षेत्र होने के कारण लोगो भगदड़ मच गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायर विभाग के मुख्य अग्नि अधिकारी राम शंकर त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि रुड़की रोड पर बृजमोहन त्यागी की कार रिपेयरिंग की दुकान है जिसमें शाम को अचानक आग लग गई। नुकसान का आंकलन किया जायेगा। अगर विलम्ब होता तो ऊपर रिहायशी भवन है, कैजुअल्टी की सम्भावना हो सकती थी। हमारी फायर यूनिट ने तत्परता पूर्वक दो गाड़ियों को लगाकर आग को बुझा दिया है।

Published on:
31 Oct 2018 12:59 pm
Also Read
View All
कांवड़ यात्रा से पहले बवाल! मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, VIDEO वायरल”

6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप