23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रियलिटी चेक: योगी सरकार का वादा एक बार फिर निकला झूठा, 31 अक्टूबर तक नौनिहालों को नहीं मिले स्वेटर

टीम पत्रिका ने सरकार और शासन के वादे का सच जानने के लिए सरकारी प्राइमरी स्कूल का रियलिटी चेक किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 31 Oct 2018, 12:31 PM IST

moradabad

रियलिटी चेक: योगी सरकार का वादा एक बार फिर निकला झूठा, 31 अक्टूबर तक नौनिहालों को नहीं मिले स्वेटर

मुरादाबाद: सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 31 अक्टूबर तक स्वेटर बांटने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए थे। लेकिन उदासीन अधिकारीयों के आगे शासन के आदेश एक बार फिर बौने साबित हुए। इस बार ठंड ने पहले दस्तक भी दे दी लेकिन अभी तक बच्चों को स्वेटर नहीं मिले हैं। आज टीम पत्रिका ने सरकार और शासन के वादे का सच जानने के लिए सरकारी प्राइमरी स्कूल का रियलिटी चेक किया। जिसमें बच्चे बिना स्वेटर के ही स्कूल में पढ़ते मिले। वहीँ अभी शिक्षकों को भी नहीं पता कि कब तक स्वेटर की उपलब्धता हो पाएगी। जबकि बेसिक शिक्षा अधिकारी अब बजट मिलने की बात कहकर जल्द वितरण की बात कर रहे हैं।

रन फॉर यूनिटी में सासंद से लेकर विधायक और नेताओं ने भी लगाई दौड़

बिना स्वेटर के मिले बच्चे

टीम पत्रिका ने स्कूल समय में आज सुबह सिविल लाइन स्थित पीटीसी प्रथम में उच्च प्राथमिक विद्यालय में रियलिटी चेक किया। यहां बिना स्वेटर के ही बच्चे स्कूल में पढ़ते मिले। सहायक अध्यापक गौरव सक्सेना ने बताया कि स्वेटर कब तक वितरित होने हैं इसको लेकर उनके पास कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं है। हां मीटिंग जरुर हुई थी और शायद बजट भी मिल गया है।

कोचिंग पढ़ने निकला था देश के इस सिपाही का बेटा, झाड़ियों में इस हालत में मिला तो घर में मच गया कोहराम

जल्द बांटने का दावा

वहीँ बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि स्वेटर का बजट मिल गया है। अगले दो चार दिन में सभी जगह वितरण करवा दिया जायेगा। लेकिन 31 अक्टूबर तक क्यों नहीं स्वेटर बंट पाए इस सवाल को वो टाल गए। उन्होंने जल्द से जल्द पूरी तरह वितरण की बात कही।

सरकार बदली लेकिन गन्ना किसानों की नहीं बदली स्थिति, इस साल भी किसानों की बढ़ रही है टेंशन

पिछले साल हुई थी फजीहत

यहां बता दें कि पिछले सीजन में भी प्राइमरी स्कूल में स्वेटर फरवरी मार्च में बंटे थे,जब ठंड ख़त्म होने को थी। इस बार फजीहत से बचने के लिए सरकार ने हर हाल में 31 अक्टूबर तक स्वेटर बांटने के आदेश सभी जिलों में दिए थे। लेकिन हकीकत आज पत्रिका के रियलिटी में खुल गयी। अभी भी बच्चों को स्वेटर नहीं मिले हैं। जबकि सुबह शाम ठंड बढ़ चुकी है।