मुजफ्फरनगर

यूपी में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां: नाबालिग से गैंगरेप, खेत में गई मासूम से दो युवकों ने की हैवानियत

इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज करने के साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

2 min read
Gang rape

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एक और नाबालिग युवती से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेत में शौच के लिए गई एक नाबालिग युवती को दो दरिंदों ने गन्ने के खेत में दबोच लिया। इसके बाद इन दोनों हैवानों ने बच्ची के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। पीड़ित बालिका द्वारा शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग गए और खेतों में काम कर रहे लोगों ने युवती को बदहवास हालत में उसके घर पहुंचाया, जिसके बाद पीड़ित परिवार की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज करने के साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

https://youtu.be/G9B7L8rbgbQ

यह मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां प्रधानमंत्री की महत्वकांशी योजना स्वच्छ भारत मिशन पर उस समय कालिख पुत गई, जब घर में शौचालय न होने के कारण एक नाबालिग युवती शौच के लिए खेत में गई। इसके बाद उस मासूम के साथ जो शर्मनाक घटना घटी उसने मानवता को भी शर्मसार कर दिया है।

ग्रामप्रधान द्वारा गांव की इन दीवारों पर लिखवाये गए यह स्लोगन गांव की बदहाली पर मुंह चिढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत मिशन है, जिसमें घर-घर शौचालय होने के दावे किए जा रहे हैं। मजे की बात ये हैं कि जिला अधिकारी जनपद में 10 हजारवें शौचालय का उद्घाटन कर चुके हैं। मगर इस गांव में एक नाबालिग ने शौचालय न होने की वजह से अपनी इज़्ज़त गवां दी है। आपको बता दें कि यह नाबालिग घर से खेत में शौच के लिए जैसे ही पहुंची। वहां पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही दो युवकों ने उसे दबोच लिया। उसके बारी-बारी से बलात्कार किया। युवती का शोर सुनकर पास के खेत में काम कर रहे किसानों ने पास जाकर देखा तो दोनों युवक वहां से फरार हो गए, जबकिं यूवती को किसानों ने उसके घर पहुंचाया । पीड़ित युवती के पिता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करा दी है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Published on:
30 Sept 2017 10:22 pm
Also Read
View All
रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा

साहब! एक सिगरेट पिलवा दो…, एनकाउंटर के बाद दर्द से कराह रहे बदमाश ने पुलिसकर्मियों से की अजीबो-गरीब मांग

मुजफ्फरनगर में ‘सगे भाई’ ने किया कत्ल, फोन पर लड़के से बात करने पर था खफा, नहीं मानी तो बंद कमरे में पीटा फिर रेत दिया बहन का गला

शादी में हुई मुलाकात, साथ रहने की जिद पर अड़ी दो युवतियां, SSP दफ्तर से लेकर थाने तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

मुजफ्फरनगर में दामाद ने सास, चाची सास और सरहज को मारी गोली, करोड़पति ने बेटे की बर्थडे पार्टी में की अंधाधुंध फायरिंग