16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह गिरफ्तार

पुलिस ने पीडि़ता के 164 में बयान दर्ज करवा दिए है। जांच अधिकारी सीओ सदर राजेन्द्रसिंह ने बताया कि पीडि़ता ने आठ नामजद तथा शेष अन्य पर आरोप लगाए है।
2 min read
Google source verification
6 arrested in gang rape case

नई दिल्ली से बीकानेर आई महिला को जबरन उठा ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को छह जनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस ने पीडि़ता के 164 में बयान दर्ज करवा दिए है। जांच अधिकारी सीओ सदर राजेन्द्रसिंह ने बताया कि पीडि़ता ने आठ नामजद तथा शेष अन्य पर आरोप लगाए है।

बरसिंहसर निवासी भंवरलाल (27) पुत्र कुंभाराम जाट, सुभाष (27) पुत्र भंवरलाल जाट, मनोज (23) पुत्र सुखराम जाट, राजूराम (20) पुत्र भंवरलाल जाट एवं पलाना निवासी जुगलकिशोर (24) पुत्र धन्नाराम जाट एवं मदनलाल (22) पुत्र हरीराम जाट को गिरफ्तार किया गया। सभी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। अभी दो आरोपित पुलिस की पकड़ में नहीं आए है, जिनकी तलाश की जा रही है।

यह है मामला
नई दिल्ली की एक महिला सोमवार शाम को जयपुर रोड़ स्थित खाटूश्यामजी मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी थी।
तभी बोलेरो गाड़ी में आए राजू और सुभाष जबरन गाड़ी में डालकर सुनसान जगह ले गए। वहां मौजूद आठ-दस अन्य लोगों ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीडि़ता मंगलवार शाम को एसपी के समक्ष पेश हुई। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामला दर्ज किया और पांच जनों को दबोच भी लिया।

बुजुर्गों को पिलाया काढ़ा
वृद्धाश्रम में चार बुजुर्गों को स्वाइन फ्लू होने और एक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग कुछ सतर्क हुआ है। विभाग की टीम वृद्धाश्रम पहुंची और बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांच की। इसमें खांसी-जुकाम के सामने आए 16 बुजुर्गों को सी कैटेगरी में रखा है। डॉ. सुनीता लोहिया, पंडित आशाराम व्यास, हरखचंद नागल, सुमन शर्मा, हरीश सचदेवा, मयंक शर्मा, डॉ. पद्यमिनी, प्रियदर्शनी एवं आश्रम के सेवादार ज्ञानसिंह आदि ने दो दिन तक सभी बुजुर्गों को नीमगिलोय का काढ़ा पिलाया।

अब तक 8 की मौत
पीबीएम अस्पताल में वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग हेमराज की मौत के साथ ही स्वाइन फ्लू से मरने वालों का आंकड़ा आठ पहुंच गया है। एसपी मेडिकल कॉलेज की स्वाइन फ्लू लैब में अब तक 1256 संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा चुकी है। जिसमें से 116 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वाइन फ्लू से पीडि़त आठ जनों की मौत हो चुकी है।
स्वाइन फ्लू वार्ड में तीन मरीज भर्ती है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग